इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स - सोशल मीडिया)
विदेश

खान यूनिस में इजराइल का बड़ा एक्शन, हमास का फाइनेंस चीफ मारा गया, इजराइली पीएम और रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

Abu Alwan IDF: इजरायली सेना और सुरक्षा एजेंसी ने दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में एक लक्षित सैन्य अभियान चलाकर हमास के वित्त विभाग प्रमुख मोहम्मद अबू अलवान को ढेर करने का आधिकारिक बयान दिया।

प्रिया सिंह

Hamas Finance Chief Abu Alwan killed Israel Strike: इजरायली सेना और सुरक्षा एजेंसी शिन बेत ने दक्षिण गाजा के खान यूनिस में एक बड़ा लक्षित अभियान चलाया है। इस संयुक्त कार्रवाई में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मोहम्मद अबू अलवान को मार गिराया गया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इस सफल ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि की है। इजरायली नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि हमास के वित्तीय नेटवर्क और शीर्ष कमांडरों के खिलाफ यह सैन्य अभियान लगातार जारी रहेगा।

खान यूनिस में लक्षित ऑपरेशन, नेतन्याहू ने की पुष्टि

इजरायली रक्षा बल यानी आईडीएफ और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने खान यूनिस इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। इजरायली पक्ष के अनुसार, इस कार्रवाई में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मोहम्मद अबू अलवान को निशाना बनाया गया।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने संयुक्त बयान में आईडीएफ और शिन बेट की कार्रवाई की सराहना की। दोनों नेताओं ने कहा कि इजरायल हमास के कमांडरों और उसके वित्तीय स्रोतों को निशाना बनाने का अभियान जारी रखेगा।

हालांकि, रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि खान यूनिस में एक वाहन पर हुए हवाई हमले में कम से कम दो फिलिस्तीनियों की मौत हुई। मृतकों में मोहम्मद अबू अलवान के साथ ओसामा अबू खाटेर का नाम भी बताया गया है। दो अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई।

हमास के वित्तीय नेटवर्क को निशाना बनाने का दावा

इजरायली नेतृत्व ने कहा है कि हमास को दोबारा अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर नहीं दिया जाएगा। संयुक्त बयान में हमास के कमांडरों और उसके फंडिंग स्रोतों को निशाना बनाने तथा संगठन के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की बात कही गई।

इजरायल ने अबू अलवान को हमास के वित्त विभाग का प्रमुख बताया है। हालांकि, हमास की ओर से इस हमले और अबू अलवान की भूमिका को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

गाजा में युद्धविराम के बावजूद जारी हमले

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब गाजा में युद्धविराम लागू होने के बावजूद हिंसा और हमलों की घटनाएं जारी हैं। इजरायल और हमास दोनों एक-दूसरे पर युद्धविराम की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं।

रॉयटर्स के अनुसार, गाजा के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने युद्धविराम लागू होने के बाद भी बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों के मारे जाने की जानकारी दी है, जबकि इजरायली सेना अपने अभियानों को सुरक्षा जरूरतों से जोड़ती है।

हमास के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का इजरायल का दावा

नेतन्याहू और काट्ज ने कहा कि इजरायल हमास के नेतृत्व और उसके वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई जारी रखेगा। उनका कहना है कि संगठन को अपनी सैन्य और वित्तीय क्षमता दोबारा खड़ी करने से रोकना इजरायली अभियान का हिस्सा है।

दूसरी ओर, गाजा में लगातार हो रहे हमलों को लेकर मानवीय स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय चिंता बनी हुई है। खान यूनिस में अबू अलवान को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई भी इसी व्यापक संघर्ष के बीच हुई है। मामले में हमास की आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी