Representative Photo  
विदेश

अमेरिका के बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, एक घर में लगी आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों के ऊपर गिरी दिवार; तीन की मौत

आसिफ सईद

बाल्टीमोर (अमेरिका): अमेरिका (America) के बाल्टीमोर में एक मकान (House) में आग (Fire) लगने के बाद उसका एक हिस्सा ढहने से तीन दमकल कर्मियों (Fire Brigade) की मौत (Death) हो गई और एक अन्य घायल (Injured) हो गया। बाल्टीमोर दमकल सेवा ने ट्वीट किया कि सोमवार को आग बुझाने के काम में जुटे दमकल कर्मी तीन मंजिला मकान में फंस गए थे। दमकल कर्मियों को खोजने के लिए कर्मचारियों ने मलबे के ढेर को हटाया।

दमकल सेवा के प्रमुख नाइल्स आर फोर्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घायल जॉन मेकमास्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार दोपहर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी। ‘मैरीलैंड शॉक ट्रॉमा' के डॉ. थॉमस स्केलिया ने बताया कि मेकमास्टर जीवन रक्षा प्रणाली पर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद करते हैं कि वह ठीक हो जाएंगे। अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी।'' फोर्ड ने बताया कि दो दमकल कर्मियों को अस्पताल पहुंचते ही, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं, एक अन्य को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने कहा, ‘‘ आज, हमने हमारे तीन जांबाजों को खो दिया। बाल्टीमोर उनके प्रति ऋणी है।'' ‘बाल्टीमोर सन' की एक खबर के अनुसार, 2015 में इसी स्थान पर आग बुझाते समय तीन दमकल कर्मी घायल हो गए थे।

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा