इजरायली हमले में क्षतिग्रस्त इमारत (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल; बेरूत में ताजा हमलों में 9 लोगों की मौत, कई घायल

लेबनान और गाजा दोनों मोर्चों पर इजरायली सैन्य अभियान जारी है। लेबनान की धरती पर इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई। न्यूज एंजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में आठ इजरायली सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

अभिषेक सिंह

तेल अवीव: लेबनान और गाजा दोनों मोर्चों पर इजरायली सैन्य अभियान जारी है। लेबनान की धरती पर इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई। न्यूज एंजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में आठ इजरायली सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए। वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

बीती रात बेरूत में बड़े पैमाने पर धमाके हुए। समाचार एजेंसी एएफपी ने वहां से रिपोर्टिंग कर रहे अपने एक पत्रकार के हवाले से बताया कि रात भर कई धमाके सुने गए और हमलों के कारण कुछ इमारतें हिलती नजर आईं। बेरूत में हुए धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।

मिडिल ईस्ट में हिंसक हुए हालात

इजरायली सेना ने घनी आबादी वाले दक्षिणी बेरूत के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से चले जाने को कहा है। लेबनान की आधिकारिक 'नेशनल न्यूज एजेंसी' ने रात भर बेरूत पर हुए हवाई हमलों की संख्या 17 बताई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, बेरूत के निवासियों ने हवाई हमलों के बाद सल्फर जैसी गंध महसूस होने की सूचना दी है।

फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप

लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने इजरायल पर प्रतिबंधित फॉस्फोरस बमों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। इजरायल की बमबारी तेज होने के कारण लेबनान में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने अपनी प्रेस टीम के हवाले से बताया कि 2 अक्टूबर की सुबह से ही लेबनान में बमबारी से भागकर सैकड़ों लोग सीरिया की ओर जाते देखे गए।

खान यूनिस में इजरायल का अटैक

2 अक्टूबर की सुबह इजरायली सेना ने गाजा के दक्षिणी हिस्से के शहर खान यूनिस में भी एक ऑपरेशन चलाया। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसमें 51 लोग मारे गए हैं और 82 घायल हुए हैं। एपी के अनुसार, यह हमला हवाई और जमीनी दोनों तरह से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दोहराया कि उनका देश पूरी तरह से इजरायल के साथ है, लेकिन उन्होंने ईरान के परमाणु स्थलों पर संभावित हमलों का समर्थन करने से इनकार कर दिया।

ईरान-इजरायल की चेतावनी

हाल ही में ईरान ने इजराइल पर करीब 180 मिसाइलें दागी हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने इसे "आत्मरक्षा" बताया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान ने "बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।" ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इजराइल जवाबी हमला करता है तो वह अपनी प्रतिक्रिया तेज कर देगा।

छात्रों के बाद अब CRPF जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा