अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी 
विदेश

अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, देश के इस राज्य के लोग जमकर कर रहे विदेश यात्रा

सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: सालाना दो या अधिक बार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। यात्रा बुकिंग मंच मेक माई ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड' रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी।

रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे लोकप्रिय गंतव्य उन स्थलों की सूची में शीर्ष पर हैं, जहां भारतीय यात्रा करना पसंद करते हैं।

ये देश लिस्ट में सबसे आगे

दूसरी ओर कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान उभरते हुए स्थलों की सूची में अग्रणी हैं। मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक और समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राजेश मागो ने कहा, खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास' उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर