तेहरान: ईरान के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में शनिवार को ईरानी पुलिस अधिकारियों के काफिले पर हमला किया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। यह हमला ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर यानी तकरीबन 745 मील दक्षिण-पूर्व में गोहर कुह में हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देश के दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में शनिवार को ईरानी पुलिस के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा था कि हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी भी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ देर बाद ही इसकी पुष्टि हो गई।
यह भी पढ़ें:- Gujarat Hotels Bomb Threats: फ्लाइट्स नहीं अब गुजरात के दस नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
शुरुआती में, रिपोर्ट में बिना किसी अधिक जानकारी के केवल "बदमाशों" द्वारा किए गए हमले के बारे में बताया गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद ही ईरानी राज्य मीडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 10 अधिकारी मारे गए हैं। अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान के बलूच लोगों के लिए वकालत करने वाले समूह हलवाश ने ईरानी पुलिस वाहनों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हरी पट्टी से रंगे एक खराब ट्रक की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Israel Iran War: ईरान पर इजरायली हमलों के बीच सऊदी अरब की एंट्री, बोला- खत्म करें तनाव वरना बुरा होगा अंजाम
हलवाश ग्रुप द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक ट्रक की अगली सीट पर दो पुलिस अधिकारियों के शव भी दिखाई दे रही थे। हलवाश ने बताया कि हमला दो सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाकर किया गया था और उनमें सवार सभी लोग मारे गए। इस हमले में किसी विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। वहीं देश के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने इस घटना की जांच का आदेश दिए हैं।
ख़बर अपडेट हो रही है..