TMC Internal Crisis: पश्चिम बंगाल में अब तृणमूल कांग्रेस टूटती हुई नजर आ रही है। एक ओर पार्टी के विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। तो वहीं दूसरी ओर एक हफ्ते में तीन सांसदों ने राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब ममता बनर्जी के पास सिर्फ 10 सांसद रह गए है। टीएमसी छोड़कर सांसदों ने भाजपा नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे है।
इस बीच ममता बनर्जी के सामन कल्याण बनर्जी भी चुनौती बनकर खड़े हो गए है। ममता बनर्जी के सबसे करीबी सांसदों में से एक कल्याण बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने ममता को अल्टीमेटम दे दिया है और कहा है कि या तो आप अपने भतीजे यानी अभिषेक बनर्जी को पार्टी में रखें या हमें पार्टी में रहने दें। उन्होंने कहा कि अभिषेक और हम दोनों साथ-साथ नहीं रह सकते हैं। इस बयान के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
कल्याण बनर्जी ममता के विश्वासु सांसदों में से एक है। उन्होंने बागी सांसदों के खिलाफ एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बागियों के खिलाफ मोर्चा खोला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीते दिन की एक घटना का जिक्र किया, जिसमें उनसे काफी जूनियर वकील को अभिषेक ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपने केस की पैरवी के लिए चुना। आपको जानकारी दें, कि इससे पहले अभिषेक बनर्जी का केस कल्याण बनर्जी लड़ रहे थे। वकील बदलने से भी वे काफी आहत हैं।
सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि अभिषेक के कारण तृणमूल कांग्रेस बर्बाद हो गई, फिर भी उनका घमंड वैसा का वैसा ही है। यह भी एक कारण है कि कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी से कहा, "मैंने साफ कह दिया है कि मैं अब अभिषेक बनर्जी के साथ नहीं रहूंगा, न ही उनके साथ काम करूंगा। उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की है - कुछ ऐसा जो मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं ममता बनर्जी से कहूंगा कि या तो अभिषेक को तृणमूल कांग्रेस में रखें और हमें पार्टी छोड़ने दें, या हमें टीएमसी में रखें और अभिषेक को निकाल दें।"
यह भी पढ़ें - बंगाल में सियासी बवाल! TMC सांसद प्रकाश चिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, क्या बिखर जाएगी ममता बनर्जी?
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने से जुड़ी FIR को रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में हाई कोर्ट में पहले ही एक केस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, जस्टिस कौशिक चंदा ने तत्काल सुनवाई की मांग को मंजूरी नहीं दी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को आज शाम 6 बजे तक CID के सामने पेश होने का निर्देश दिया, लेकिन अगले दो हफ्तों तक उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी।