ममता बनर्जी (फाइल फोटो IANS) 
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

TMC Mamata Banerjee: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रिया जैस

Complaint filed against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ममता बनर्जी के बार फिर विवादों में घिर गई है। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के अनुसार, उन पर सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही इस शिकायत में उन पर भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया गया है। इस शिकायत के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है।

ममता बनर्जी के खिलाफ अधिवक्ता रिंकी चटर्जी ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता गै। 2025 में ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू धर्म और सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान विवादित बयान देते हुए इसे 'गंदा धर्म' जैसे शब्दों का आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी का ढहा किला

बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चारों ओर से घिरती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही उनका किला ढहने की कगार पर आ जाएगा। जिन इलाकों को अब तक टीएमसी का गढ़ माना जाता था, वहां से करीब 100 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को काकोली घोष के साथ देगंगा से टीएमसी विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर की बीना मंडल, हरोआ के मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के तीन विधायकों ने सुवेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। कई पार्षदों ने हार की जिम्मेदारी लेने का बात कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

आपको जानकारी दें, कि इससे पहले बैरकपुर, भटपारा, कांचरापाड़ा, हलीसहर और गारुलिया समेत कई नगर पालिकाओं में भी पार्षद सामूहिक रूप से इस्तीफा दे चुके हैं। कई नगर पालिकाओं ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन इस्तीफों की झड़ी के बाद टीएमसी आधी खाली हो गई हैं।

टीएमसी में आपसी कलह

माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। पार्टी में असंतोष का माहौल पसरा हुआ है। कई नेताओं ने इस हार के लिए ममता बनर्जी, आईपैक और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। तो वहीं, कोकिला घोष ने सुवेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल होकर टीएमसी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही टीएमसी से जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा