भाजपा नेता कीया घोष (फोटो सोर्स- आईएएनएस) 
पश्चिम बंगाल

30% मुस्लिम आबादी को खुश करने... बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप

West Bengal Bakrid Holiday Reduction: बंगाल में बकरीद की छुट्टी घटाने पर सियासत तेज हो गई है। BJP नेता कीया घोष ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। साथ ही राहुल पर भी निशाना साधा।

अमन मौर्या

BJP Leader Keya Ghosh Slams Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में बकरीद की सार्वजनिक अवकाश घटाए वाले आदेश की चर्चा जोरों पर है। विपक्ष लगातार सीएम सुवेंदु पर हमलावर है। वहीं बीजेपी समर्थक उनके इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा नेता कीया घोष ने बकरीद की सार्वजनिक छुट्टी को दो दिन से घटाकर एक दिन किए जाने के सरकार के फैसले को सही बताया है। उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी के फैसले का साथ दिया।

ममता पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

प्रमुख समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बीजेपी नेता कीया घोष ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, तो इसमें इतना विवाद क्यों है? बंगाल की मौजूदा सरकार ने यह फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने 2015 से ही यह नियम लागू कर रखा था क्योंकि वह सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहती थीं। वह निष्पक्षता की आड़ में, धर्म की आड़ में और स्वार्थ के नाम पर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं।

कीया घोष ने बकरीद की छुट्टी पर अन्य राज्यों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि केरल में एक दिन की छुट्टी है। कर्नाटक में एक दिन की छुट्टी है। जम्मू और कश्मीर में, जहां मुस्लिम समुदाय सबसे बड़ा है, वहां भी डेढ़ दिन की छुट्टी है। इसी प्रकार तेलंगाना में भी एक दिन की ही छुट्टी है। तो ममता बनर्जी ने 30% मुस्लिम आबादी वाले बंगाल में उन्हें खुश करने के लिए ऐसा किया।

TMC पार्षद पर तंज

बातचीत के दौरान कीया घोष ने पूर्व की सरकार के दौरान हुए राज्य में अवैध निर्माणों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के दौर में इतने सारे अवैध निर्माण हुए हैं। अब पूरा देश इस बात को समझ रहा है।

मैंने अपने कस्बा विधानसभा में सुना कि कस्बा विधानसभा के विधायक के बेटे के वार्ड नंबर 66 में पार्षद कह रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं था कि इतने सारे अवैध निर्माण हुए हैं। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं, क्या वे पार्षद कहलाने के लायक भी हैं? ऐसा पार्षद जिसे अपने वार्ड में इतने सारे अवैध निर्माणों की जानकारी ही न हो, ऐसा रातोंरात नहीं हो जाता।

प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा: कीया घोष

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्र सरकार के एक साल के भीतर गिरने वाले बयान पर भाजपा नेता ने हमला बोला। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि वे ज्योतिष में विश्वास करते हैं या नहीं या वे स्वयं ज्योतिष का अभ्यास करते हैं या नहीं, क्योंकि इस जीवन में प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना अधूरा ही रहेगा।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी