लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ टीएमसी के बागी सांसद (फोटो सोर्स- @ANI) 
पश्चिम बंगाल

TMC का गेम ओवर! बागी सांसदों का NCPI में विलय का ऐलान, NDA को देंगे समर्थन; जुलाई में तृणमूल पर करेंगे दावा

Kakoli Ghosh Announcement: ममता बनर्जी को दिल्ली से बड़ा झटका लगा है। TMC के 20 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर NCPI में किया विलय का ऐलान कर दिया। NDA का भी समर्थन करेंगे।

अमन मौर्या

TMC Rebel MPs Merge With NCPI: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC लिए दिल्ली से बुरी खबर सामने आई है। रविवार को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। स्पीकर से मुलाकात के बाद बागी गुट ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए पूर्वोत्तर की क्षेत्रीय पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ विलय का ऐलान कर दिया।

बागी गुट ने किया ऐलान

बागी गुट की नेता काकोली घोष ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कहा 20 सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं और हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं। बागी गुट का यह कदम कदम भविष्य की कानूनी अड़चन से बचने के लिए बताया जा रहा है। नेशनलिस्‍ट सिटीजन पार्टी की मौजूदगी असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में है।

PM मोदी के नेतृत्व में करेंगे काम: काकोली घोष

बागी TMC सांसदों ने आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। उनसे मिलने के बाद बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, AITC से चुने गए हम बीस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। ये बीस सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं। हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं। आगे चलकर हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA के साथ मिलकर काम करेंगे।

जुलाई में TMC पर करेंगे दावा

TMC के बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय कहते हैं, हम नेशनलिस्ट सिटिन्स पार्टी में विलय करेंगे। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है। नियम यही है। जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।

शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात पर वे कहते हैं। ओम बिरला ने सभी हस्ताक्षरों की पुष्टि की। 20 हस्ताक्षर थे। अब यह 2/3 है। TMC सांसद कीर्ति आजाद और TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में वे कहते हैं कि बिहार के लोग बंगाल की पार्टी को ज़्यादा समर्थन देते हैं।

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान