ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

बड़ा झटका: TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, ₹1000 करोड़ से अधिक की राशि पर रोक

ED Action: TMC की वित्तीय मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिधाननगर साइबर थाना पुलिस ने 12 और बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया है। मामले में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जांच के दायरे में है।

TMC Bank Accounts Freeze: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वित्तीय मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट से पार्टी के दैनिक खर्च के संचालन को लेकर आंशिक राहत मिलने के बाद अब बिधाननगर साइबर थाना पुलिस ने पार्टी के 12 और बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश जारी किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों चरणों में फ्रीज किए गए खातों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है, जिस पर फिलहाल लेनदेन रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक विश्वनाथ दास द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की जांच के आधार पर की गई है। इसी मामले में पुलिस पहले तीन बैंक खातों को फ्रीज कर चुकी थी। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी उन्हीं खातों को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत फ्रीज कर दिया।

हाई कोर्ट से मिली थी आंशिक राहत

राज्य पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने गुरुवार को पार्टी के दैनिक खर्च के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था। अदालत के आदेश के अनुसार, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में से किसी भी दो के हस्ताक्षर वाले चेक पर विशेष अधिकारी के प्रति-हस्ताक्षर के बाद ही बैंक से राशि निकाली जा सकेगी।

सात से अधिक विधायकों के बयान दर्ज

बिधाननगर साइबर थाना अब तक शिकायतकर्ता विधायक समेत पार्टी के दूसरे गुट से जुड़े सात से अधिक विधायकों के बयान दर्ज कर चुका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पार्टी के बैंक खातों में कथित अवैध लेनदेन की आशंका किन तथ्यों के आधार पर जताई गई। शुरुआती तीन खातों की जांच से मिले सुरागों के बाद अब अन्य खातों की भी पड़ताल की जा रही है। इसी वजह से अतिरिक्त खातों पर भी फिलहाल लेनदेन रोक दिया गया है।

तीन नेताओं से पूछताछ की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, ईडी द्वारा फ्रीज किए गए तीन खातों में से एक के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता दो सांसद हैं। वहीं, अन्य दो खातों के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता एक पूर्व सांसद और एक पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी इन तीनों नेताओं को जल्द पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

एक बार फिर हाई कोर्ट पहुंची TMC

ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति मांगी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति कृष्णा राव की अदालत में पार्टी की ओर से अधिवक्ता किशोर दत्ता ने मामले का उल्लेख करते हुए शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले की सुनवाई सोमवार को होने की संभावना है।

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता और आसपास के पांच ठिकानों पर छापेमारी के बाद दावा किया था कि एक निजी बैंक में तृणमूल कांग्रेस के तीन खातों में 440.42 करोड़ रुपये जमा हैं। एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 17(1A) के तहत इन खातों को फ्रीज कर दिया था। अब इस मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया दोनों पर सभी की नजर बनी हुई है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे, मरने वालों में अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक

JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर सरकार का बड़ा कदम, 44 परीक्षाएं रद्द, छात्रों के लिए किए 3 बड़े ऐलान, देखें सूची

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें