सुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला 
पश्चिम बंगाल

मेदिनीपुर में सुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के बाद एक्शन में गृह मंत्रालय, मांगी रिपोर्ट

Suvendu Adhikari Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल में सुभेंदु अधिकारी की कार पर कथित हमले ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. गृह मंत्रालय ने घटना की रिपोर्ट मांगी है. सुवेंदु ने हमले का आरोप तृणमूल पर लगाया।

अर्पित शुक्ला

Kolkata News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हुए हमले के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सुभेंदु अधिकारी के कार्यालय से हमले की वीडियो फुटेज मंत्रालय को भेजी गई है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शनिवार शाम को ही सुभेंदु अधिकारी की कार पर हुए हमले के खिलाफ कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता के काफिले पर शनिवार देर शाम पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोना में हमला हुआ, जब वह पुरुलिया जिले में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता लौट रहे थे।

लाठियों से काफिले पर हमला

सुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड मार्केट इलाके में चार-पॉइंट क्रॉसिंग पार करने के बाद कुछ लोगों ने अचानक सड़क जाम कर दी। वे तृणमूल कांग्रेस के झंडे लिए हुए थे। विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बांस की लाठियों से उनके काफिले पर हमला किया और बुलेटप्रूफ गाड़ी पर भी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब काफी देर तक चलता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अधिकारी का काफिला किसी तरह मौके से निकलने में कामयाब रहा, जिसके बाद वे सीधे चंद्रकोना पुलिस चौकी गए और वहां फर्श पर बैठ गए। यह पहली बार नहीं है, जब विपक्ष के नेता के काफिले पर हमला किया गया है।

पहले भी हुआ था हमला

अगस्त 2025 में उत्तरी बंगाल के कूचबिहार शहर में सुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ था। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों के एक समूह ने उनके काफिले की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की थी।

शनिवार सुबह नंदीग्राम के विधायक सुभेंदु अधिकारी एक बार फिर एक हिंसक और सोची-समझी हमले का शिकार हुए। पुरुलिया में पहले से तय राजनीतिक कार्यक्रम से लौटते समय चंद्रकोना रोड इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के हथियारबंद गुंडों ने सुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया था। -एजेंसी इनपुट के साथ

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO