शुभेंदु अधिकारी थाने में धरने पर बैठे 
पश्चिम बंगाल

चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर जानलेवा हमला! थाने में धरने पर बैठे BJP नेता, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Suvendu Adhikari Convoy Attacked: शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने चंद्रकोना रोड पर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

अर्पित शुक्ला

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारे लगाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मैं शनिवार रात लगभग 8:20 बजे पुरुलिया से लौट रहा था। इसी दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड इलाके में TMC कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला किया।

सुवेंदु ने हमलावरों को सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में काम करने वाला बताया और चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के भीतर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठे सुवेंदु

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह हमला सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल में विपक्ष की आवाज पर किया गया हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में हिंसा और भय का वातावरण बनाया जा रहा है और राजनीतिक विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है। हमले के बाद शुभेंदु अधिकारी चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता को भेजा था नोटिस

इससे पहले शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्होंने ममता से 72 घंटे के भीतर अपने आरोपों के सबूत पेश करने को कहा। सुवेंदु ने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।

दरअसल, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी कोयला तस्करी मामले में शामिल हैं और घोटाले का पैसा सुवेंदु के जरिए अमित शाह तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने 8 जनवरी को कोलकाता में I-PAC कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के विरोध में आयोजित एक सभा के दौरान ये बयान दिए थे। CM ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ दो FIR भी दर्ज कराई हैं और कोलकाता में एक मार्च भी निकाला था। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव मौजूद हैं।

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े