कोलकाता के राजा बाजार में सड़कों पर लोग, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में सड़कों पर नमाज को लेकर भारी तनाव, पुलिस एक्शन के बाद भड़का गुस्सा; इलाके में जमकर बवाल

Namaz on Streets In Kolkata: कोलकाता के राजा बाजार में मुस्लिम समुदाय कई सालों से सड़कों पर नमाज पढ़ते आए हैं। सरकार के आदेश के बाद इलाके में पहुंची पुलिस ने नमाजियों को सड़क पर नमाज न पढ़ने से रोका।

मनोज आर्या

Ruckus Over Namaz on Streets In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज शुक्रवार, 15 मई को सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर खूब हंगामा हुआ। कोलकाता के राजा बाजार में लोग सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे, इसी दौरान वहां पुलिस की टीम पहुंची और उन्हें सड़क से हटाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और पुलिस की टीम के बीच हंगामा शुरू हो गया। पुलिस नमाजियों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रही थी, जबकि नमाजी सड़क पर ही नमाज पढ़ने को लेकर अड़े हुए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद ननमाजियों ने खूब नारेबाजी की।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण के बाद यह पहली नामज हो रही थी। सुवेंदु अधिकारी ने पद संभालते ही सड़कों पर किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने की ऐलान कर चुके हैं। सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया था कि सड़क पर किसी भी तरह का धार्मिक आयोजन नहीं हो सकता है। चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ा हो।

नमाजियों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

कोलकाता के राजा बाजार में मुस्लिम समुदाय कई सालों से सड़कों पर नमाज पढ़ते आए हैं। लेकिन सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को इलाके में पहुंची पुलिस ने नमाजियों को सड़क पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी। हालांकि, नमाजी पुलिस को नजरअंदाज करते हुए अपनी बातों पर अड़े रहें। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती

स्थिति को तनावपूर्ण होता देख प्रशासन ने मौके पर बड़ी संख्या में जवानों को नैतान कर दिया है। इनमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जो उपद्रवी थे उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पूरे शहर में शांतिपूर्ण तरीके से मस्जिदों में नमाज हुई। हाालंकि, कोलाकाता के राजा बाजार में थोड़ा बवाल देखा गाय। पुलिस ने फिलहाल राजा बाजार के सड़क को खाली करा दिया है और फिलहाल वहां ट्रैफिक सामान्य है।

'सड़कों पर नमाज की कोई जगह नहीं'

लंबे समय से बंगाल में सियासी जमीन तलाश रही बीजेपी ने इस बार टीएमसी को हराकर सरकार बनाने में सफल रही। पार्टी के विधायक अर्जुन सिंह ने मीडिया से बातचीत में साफ शब्दों में कहा था कि राज्य में किसी भी सार्वजनिक स्थल या सड़कों पर नमाज की इजजात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नमाज मस्जिदों में होना चाहिए न की सड़कों पर। लोगों को मस्जिद में इबादत करनी चाहिए।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच