अधीर रंजन चौधरी, विष्णुतरण सिकदार सौजन्य-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में BJP नेता विष्णुचरण सिकदार ने महिलाओं को भाभी न कहने और दोस्तों को घर न बुलाने की सलाह दी। बयान पर सियासी विवाद छिड़ गया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदार ने कहा महिलाओं को 'भाभी' कहकर न बुलाएं।

  • भाजपा नेता ने कहा कि युवा अपने दोस्तों को घर न बुलाएं।

  • कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदर के बयान की कड़ी निंदा की।

BJP Leader Vishnucharan Sikdar Statement: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता का चौकाने वाला बयान सामने आया है। नेता का कहना है कि रिश्तेदारों को छोड़कर अन्य महिलाओं को भाभी नहीं कहना चाहिए।

भाजपा नेता के इस बयान से बंगाल की सियासत गरमा गई है। मुर्शिदाबाद जिले में भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदार ने महिलाओं को भाभी कहने की परंपरा को बंद करने की अपील की है। विष्णुचरण सिकदार का कहना है कि महिलाओं को भाभी कहने से गलत रिश्ते और गंदगी पैदा होती है।

महिलाओं को भाभी कहकर न बुलाए - विष्णुचरण सिकदार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदार ने युवाओं को भी बड़ी सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे अपने दोस्तों को घर न बुलाएं। सिकदर ने सुझाव दिया कि 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल करने के बजाय, पुरुषों को महिलाओं को 'दीदी' या 'बहन' कहकर बुलाना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

विष्णुचरण सिकदर जिले के हरिहरपारा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की महिला रिश्तेदारों को छोड़कर, बाकी महिलाओं को 'दीदी' या 'बहन' कहकर संबोधित किया जाना चाहिए।

महिलाओं को करनी चाहिए पहल

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महिलाओं को खुद पहल करनी चाहिए और पुरुषों से कहना चाहिए कि वे उन्हें 'भाभी' के बजाय 'बहन' या 'दीदी' कहकर बुलाएं। सिकदर ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी महिला को 'भाभी' कहने के बजाय, उसे उसके नाम से या 'दीदी' कहकर बुलाना चाहिए।

भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदर के इस बयान से सियासी माहौल गरमा गया। उनके इस बयान से खुद भाजपा ने किनारा कर लिया। कांग्रेस ने भाजपा नेता विष्णुचरण सिकदर के इस बयान की कड़ी निंदा की।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि 'भाभी' शब्द का इस्तेमाल करने की परंपरा हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों में है। उन्होंने भाजपा नेता की सोच को संकीर्ण बताते हुए कहा कि केवल लोगों के एक-दूसरे को बुलाने के तरीके को बदलने से समाज नहीं बदल सकता।

दोस्तों को चाय की टपरी पर लें जाए

समाज में फैली बिमारियों को रोकने के लिए भाजपा नेता ने घर पर किसी के आने से भी पाबंदी लगाने की अपील कर दी। भाजपा नेता ने कहा कि युवा अपने दोस्तों को घर न बुलाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर कोई दोस्त घर आने की बात कहे, तो उससे किसी चाय की दुकान, मंदिर या किसी अन्य सार्वजनिक जगह पर मिलने के लिए कहना चाहिए। भाजपा नेता के अनुसार, दोस्तों को घर बुलाने की परंपरा को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इससे सामाजिक बुराइयों को रोकने में मदद मिलेगी।

भाजपा ने किया किनारा

सिकदर के बयान से भाजपा पार्टी ने भी किनारा कर लिया और कहा कि यह उनकी निजी राय है। भाजपा के मुर्शिदाबाद संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सौमेन मंडल ने स्पष्ट किया कि सिकदर का बयान उनके निजी विचार हैं, न कि पार्टी का आधिकारिक रुख। उन्होंने बताया कि सामाजिक परंपराओं में 'मां', 'दीदी' और 'बहन' जैसे शब्दों के साथ-साथ 'भाभी' शब्द का भी अपना एक विशेष स्थान है।

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें