ममता बनर्जी, संचिता प्रधान डे  (सोर्स- सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी को दोहरा झटका, पहले TMC का नाम-सिंबल गया, अब नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार संचिता डे ने नाम लिया वापस

Nandigram Bypoll TMC Candidate: TMC का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज होने के बाद नंदीग्राम से पार्टी उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नाम वापस ले लिया। इससे उपचुनाव की तस्वीर बदल गई।

अक्षय साहू

Mamata Faction Candidate Withdrew Nandigram Bypoll: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। आगामी उपचुनाव के लिए नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार और शिक्षिका संचिता प्रधान डे ने अपना नाम वापस ले लिया। संचिता ने ममता के नेतृत्व वाले गुट ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ से उपचुनाव के लिए नामांकन किया था। उन्होंने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी।

इससे पहले गुरुवार को चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर ममता और ऋतब्रत बनर्जी गुट के बीच बढ़ते विवाद के बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया था। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों से आज सुबह 11 बजे तक नए नाम और चुनाव चिन्ह के विकल्प देने के लिए कहा था। इसके बाद आयोग ने ममता गुट को फुटबॉल प्लेयर और ऋतब्रत गुट को लिफाफा चुनाव चिन्ह दिया है।  

उपचुनाव में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान  

संचिता प्रधान डे के अचानक अपना नाम वापस लेने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव में पार्टी को समर्थन करने और मजबूत करने के लिए कांग्रेस को समर्थन करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी असम में चुनाव नहीं लड़ेगी।

ममता ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर, तहसील और कॉर्पोरेट स्तर पर हमारे समय में कितने कमीशन आए? इन 4 महीनों में 64 से अधिक लोगों की हत्याएं हुई हैं। 44 से ज्यादा लड़कियों और दूसरी महिलाओं के साथ रेप हुआ है। आधी रात को भी वे घर के बेडरूम में घुस रहे हैं, जहां वे नहीं जा सकते। अब, पुलिस उनका नंबर एक हथियार बन गई है। पुलिस जाकर उनसे पूछ रही है कि या तो तुम भाजपा समर्थित हो, जिसे हम बकवास समूह कहते हैं, उसमें शामिल हो जाओ या तुम जेल जाओ। 

हम लड़ेंगे और वापस आएंगे: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि  उन्होंने पहले ही योजना बना ली है, एक नकली SIR किया है, एक फर्जी चुनाव किया है, उन्होंने पहले ही योजना बना लिया है, CRPF ने काउंटिंग की, उन्होंने काउंटिंग एजेंट को हटा दिया है, उन्होंने 3-4 राउंड हाईजैक कर लिए हैं और हम जानते हैं कि मास्टरमाइंड कौन था। यह हमारी तहजीब है, हम नाम नहीं ले रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो हम बाद में ऐसा करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन हम अपना सिर नहीं झुकाएंगे। हम ऐसा नहीं करेंगे, हम पार्टी के इन पक्षपाती राजनीतिक लोगों के सामने कभी अपना सिर नहीं झुकाएंगे जो यह उपद्रव कर रहे हैं। हम लड़ाई लड़ेंगे और हम वापस आएंगे। 

वे अब BJP की A टीम हैं

ममता बनर्जी ने ऋतब्रत बनर्जी गुट पर हमला बोलते हुए कहा कि, BJP प्लस वन टीम ने ऐलान किया है कि उन्हें तृणमूल पसंद नहीं है, उन्हें जोरा फूल पसंद नहीं है। वे अपने परिवार के केस और करप्शन को छिपाना पसंद करते हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का सिंबल हटा दिया है और यह साफ कर दिया है कि उन्हें तृणमूल पसंद नहीं है, उन्हें जोरा फूल पसंद नहीं है। वे अब BJP की A टीम हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी