पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'RSS प्रमुख को भारी सुरक्षा और दीदी का अपमान', ममता की सुरक्षा हटाने पर राज्य में बवाल, BJP ने किया पलटवार

West Bengal News: पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा में कटौती पर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, BJP ने भी सरकार के फैसले पर बचाव किया है।

अमन मौर्या

Mamata Banerjee Security Row: टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा कम करने को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर ममता बनर्जी के आवास के बाहर का वीडियो पोस्ट करते हुए सुरक्षा को लेकर CM सुवेंदु पर हमला बोला। इसके बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा सरकार पर तंज कसा।

मोहन भागवत से तुलना

महुआ ने ममता बनर्जी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा व्यवस्था की तुलना करते हुए बंगाल सरकार को बेशर्म तक कह डाला। महुआ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, इस तरह ममता बनर्जी, जो 3 बार CM और 7 बार MP रह चुकी हैं, उन्हें बेशर्म और बदले की भावना रखने वाली BJP सरकार अपमानित कर रही है और खतरे में डाल रही है। वहीं दूसरी ओर, मोहन भागवत हमारे पैसे पर XYZ+++ सुरक्षा और सैकड़ों कमांडो गाड़ियों का आनंद ले रहे हैं।

TMC विधायक मदन मित्रा ने TMC प्रमुख की सुरक्षा में कटौती पर कहा, यह ममता बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेता का अपमान है।

वे बना रहे खतरनाक प्लान: कीर्ती आजाद

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ती आजाद ने भी सरकार द्वारा ममता के घर से सिक्योरिटी हटाने पर सरकार की आलोचना की गई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा, इसके पीछे क्या गलत इरादा है? यह साफ है कि वे कुछ खतरनाक प्लान बना रहे हैं क्योंकि CCTV कैमरों को भी टेप से ढक दिया गया है।

आगे उन्होंने लिखा, यह बदले की राजनीति है। क्या मीडिया दिल्ली में बंगाल की तीन बार की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में छह बार की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की जान को खतरे के इस असली मुद्दे को उठाएगा?

BJP ने किया पलटवार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सुरक्षा में बदलाव को लेकर विवाद पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने मीडिया  से बातचीत में कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन मैं एक बात कह सकती हूं, जो सरकार अभी सत्ता में आई है, उसके राज में हर नागरिक सुरक्षित रहेगा।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त