टीएमसी छात्र संघ के कमरे से मिली नोटों की गड्डियां (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

नोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई...टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

Kolkata Cash Recovery: कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर से मिले सूटकेस भरे जले हुए नोट। करोड़ों की नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप, उठ रहे कई सवाल।

अर्पित शुक्ला

TMC Student Union Cash Recovery: कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टीएमसी छात्र यूनियन के कार्यालय से जले हुए नोट मिलने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि बरामद हुई रकम करोड़ों रुपये की हो सकती है। यह नकदी सुरेंद्र नाथ कॉलेज के परिसर में स्थित छात्र यूनियन कार्यालय में कई सूटकेसों में रखी गई थी। इतनी बड़ी मात्रा में नोट मिलने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह पैसा किसका है और यहां तक कैसे पहुंचा।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स वीडियो साझा कर रहे हैं और इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा गया कि इतनी बड़ी रकम की बरामदगी कई सवाल खड़े करती है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्रों और आम लोगों के साथ किस तरह की लूट हुई होगी।

टीएमसी नेता के खेत से भी मिली थी करोड़ों की नकदी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक टीएमसी नेता के खेत से 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। यह कार्रवाई उत्तर 24 परगना जिले में की गई थी। पुलिस के अनुसार, टीएमसी शासित बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि दीपंकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपये बरामद किए गए। इनमें से 80 लाख रुपये उनकी गिरफ्तारी के समय मिले थे, जबकि 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत से बरामद हुए। अधिकारियों के मुताबिक 500-500 रुपये के नोट ट्रॉली बैग और बोरियों में भरकर खेत में छिपाए गए थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने खेत में बड़ी मात्रा में नकदी छिपा रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नोटों से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरी बरामद की गई।

दीपंकर भट्टाचार्य को सोमवार को बदुरिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान भट्टाचार्य ने खुद खेत में नकदी छिपाने की बात स्वीकार की थी।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित