मदन मित्रा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

Kolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल

West Bengal Politics: कोलकाता के सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड करने पर सियासत तेज। TMC विधायक मदन मित्रा ने नियमों पर सवाल उठाए, तो CM सुवेंदु अधिकारी ने फैसले का स्वागत किया।

करुणा नंद शाहवाल

Suhrawardy Avenue Name Change: कोलकाता की प्रमुख सड़क सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड किए जाने के फैसले पर पश्चिम बंगाल में सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा ने नगर निगम के नियमों का हवाला देते हुए फैसले की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी इलाके के नाम पर रखी गई सड़क का नाम बदला जा सकता है, लेकिन पहले से किसी व्यक्ति के नाम पर मौजूद सड़क का नाम बदलने को लेकर स्पष्ट नियम नहीं हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने कोई निर्णय लिया है तो वह स्वीकार्य है, लेकिन नियमों की स्पष्टता जरूरी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे "ऐतिहासिक भूल को सुधारने वाला कदम" बताया है। सड़क के नाम बदलने को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

मदन मित्रा ने नियमों का दिया हवाला

मदन मित्रा ने कहा, ''हम सिर्फ इतना कह रहे हैं कि नगर निगम के नियमों के अनुसार, जैसे चौरंगी रोड का नाम बदलकर जवाहरलाल नेहरू रोड कर दिया गया, क्योंकि 'चौरंगी' किसी व्यक्ति का नाम नहीं था, बल्कि एक इलाके का नाम था। जहां तक हमें जानकारी है, नगर निगम में पहले से किसी व्यक्ति के नाम पर रखे गए रास्तों के नाम बदलने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है।''

केएमसी के फैसले पर बढ़ी सियासत

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कोई निर्णय लिया है, तो वह स्वीकार्य है, लेकिन नियमों की स्पष्टता जरूरी है। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल मुखर्जी रोड करने का निर्णय लिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने किया स्वागत

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह निर्णय 'ऐतिहासिक गलती को सुधारने' की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने लिखा, ''मैं कोलकाता नगर निगम द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करता हूं, जो पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर लिया गया। इससे ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मदद मिलेगी। सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम अब गोपाल मुखर्जी रोड होगा।''

सड़क के नाम को लेकर छिड़ी बहस

सीएम ने इसी क्रम में आगे कहा, ''दशकों तक शहर की एक प्रमुख सड़क ऐसे व्यक्ति के नाम पर रही जिसने राज्य शक्ति का गलत इस्तेमाल किया और राजनीतिक लाभ के लिए निर्दोष लोगों की हत्या कराई। अब उस सड़क का नाम गोपाल मुखर्जी के नाम पर रखकर ऐतिहासिक न्याय स्थापित किया गया है।'' उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को अब अपने 'सच्चे नायकों' को याद करना और सम्मान देना चाहिए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल