हुमायूं कबीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

वह कौन होता है मेरे बारे में बोलने वाला... गिरफ्तारी की मांग पर भड़के हुमायूं कबीर, परवेज सिद्दीकी को खरी-खोटी

Humayun Kabir On Constitution Rights: गिरफ्तारी की मांग पर भड़के विधायक हुमायूं कबीर। इस्लामिक विद्वान को दिया करारा जवाब। कहा- संविधान ने मुझे धर्म के पालन का अधिकार दिया है।

अमन मौर्या

Humayun Kabir Reply To Islamic Scholar Haji Mohammad Parvez Siddiqui: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्य में पशु वध पर लाए गए नए नियम पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गोवंश की कुर्बानी पर पूर्व टीएमसी नेता और विधायक हुमायूं कबीर ने बयान दिया था, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ था। उनके बयान पर जारी विवाद के बीच अब हुमायूं कबीर ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों और इस्लामिक विद्वान हाजी द्वारा गिरफ्तारी की मांग पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के बयान से उन्हें फर्क नहीं पड़ता और वह अपने अधिकारों को लेकर अपनी बात रखते रहेंगे। हुमायूं कबीर का कहना है कि इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया जा रहा है।

हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी की मांग

इस्लामिक विद्वान हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने हुमायूं कबीर द्वारा बकरीद पर गोवंश की ही कुर्बानी देने के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि जो लोग इस तरह कानून के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें पकड़कर जेल में डाल देना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मेरे बारे में बोलने वाला वह कौन है: हुमायूं कबीर

AJUP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान इस्लामिक विद्वान हाजी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, वह कौन है? मुझे उसकी टिप्पणी का जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। वह आदमी चाहे जो भी हो, एक मुसलमान के तौर पर मेरे जो भी अधिकार हैं, संविधान ने मुझे अपने धर्म का पालन करने की अनुमति दी है।

मैं उस अनुमति का इस्तेमाल करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। मेरे बारे में बोलने वाला वह कौन होता है? वह इतना बड़ा आदमी नहीं है कि मुझे उसकी हर बात माननी पड़े।

'सरकार जिस दिन छुट्टी घोषित करेगी, वही मान्य होगा'

बकरीद की छुट्टी पर भी हुमायूं कबीर ने बयान दिया। उनका कहना है कि बकरीद की छुट्टी को लेकर भी बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक दिन का मामला होता है और सरकार जिस दिन छुट्टी घोषित करेगी, वही मान्य होगा।

आगे उन्होंने कहा, मेरे लिए 28 तारीख को कुर्बानी है, अगर उस दिन छुट्टी रहेगी तो ठीक है। अगर सरकार आगे-पीछे छुट्टी देती है तो भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर छुट्टी नहीं भी मिले तो उससे भी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?