हुमायूं कबीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'चुनाव में ही 60% खत्म हो गई पार्टी...', TMC में टूट पर हुमायूं कबीर का बड़ा दावा, बताया BJP का प्लान-बी

Humayun Kabir On TMC Split: TMC में बड़ी टूट के बाद AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी की पार्टी 60% चुनाव में ही खत्म हो चुकी है।

अमन मौर्या

Humayun Kabir BJP Plan B: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में टूट के बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। टीएमसी की टूट से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच AJUP के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने भाजपा की रणनीति, TMC में टूट और नेतृत्व शैली पर पर दावा किया है। TMC के दो गुटों में बंटने पर हमायूं कबीर ने कहा कि यह स्थिति पहले से ही तय थी और वह पिछले छह महीनों से इसकी चेतावनी देते आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में टिकट वितरण और पदों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी दी थी। हमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने बार-बार पार्टी नेतृत्व को इन मुद्दों से अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।

TMC चुनाव में ही 60 प्रतिशत खत्म हो गई: हमायूं कबीर

हमायूं कबीर ने बताया कि पार्टी के भीतर पहले से चल रही गतिविधियों के कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेताओं पर जुल्म हो रहा था और टिकट बंटवारा ठीक से नहीं हो रहा था। भाजपा को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रमुख उद्देश्य टीएमसी को कमजोर करना और खत्म करना है। चुनावी नतीजों में टीएमसी को 60 प्रतिशत तो खत्म कर दिया और 40 प्रतिशत ही पार्टी बची है।

भाजपा का 'प्लान-बी'

टीएमसी को खत्म करने के मुद्दे पर बात करते हुए हुमायूं ने कहा कि भाजपा वैकल्पिक रणनीति यानी 'प्लान-बी' पर काम कर रही है। इस रणनीति में कुछ राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है और आने वाले चुनावों में इसका असर भी देखने को मिलेगा। उन्होंने पार्टी खत्म होने का दावा भी किया। हुमायूं ने बताया कि जिन लोगों ने टीएमसी से बगावत की है, ये सभी अगले चुनाव तक खत्म हो जाएंगे। देखेंगे कि इसमें से कितने लोग चुनाव जीतते हैं। ऋतब्रत बनर्जी द्वारा अपने गुट का सलाहकार बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि पार्टी को तोड़ने वालों के साथ खड़ी होंगी।

ममता बुलाएंगी तो जाऊंगा: हुमायूं

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मदद के सवाल पर हमायूं कबीर ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन व्यक्तिगत रूप से अगर कोई उन्हें बातचीत के लिए बुलाता है तो वह मिलने जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे। पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ गठबंधन बहुत मुश्किल है। आने वाले चुनाव में हम अकेले चुनाव लड़ने वाले हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान मुलाकात का दावा

हुमायूं कबीर ने बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई थी। उनके अनुसार, शपथ लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी और अगले दिन वह ममता को मिठाई देने उनके कक्ष में भी गए थे। बाबरी मस्जिद पर जानकारी देते हुए हमायूं कबीर ने कहा कि मस्जिद का काम चल रहा है। 2028 में उसका उद्घाटन होगा और जाने-माने लोगों को इसमें आमत्रित किया जाएगा।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत