प्रवर्तन निदेशालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, CID के बाद अब ED ने भी कसा शिकंजा; इस घोटाले से जुड़ा है मामला

ED Summons Abhishek Banerjee: विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले के बाद अभिषेक बनर्जी पर अब स्कूल भर्ती घोटाले में ED ने शिकंजा कसा है। ईडी ने अभिषेक को पूछताछ के लिए 15 जून को उपस्थित होने को कहा है।

अमन मौर्या

Abhishek Banerjee School Job Scam: टीएमसी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हस्ताक्षर विसंगति मामले में घिरे अभिषेक बनर्जी को अब बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने बुधवार को पूछताछ के लिए समन जारी किया। एजेंसी ने अभिषेक को 15 जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ईडी के दो अधिकारी दक्षिण कोलकाता के हरिश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास 'शांतिनिकेतन' पहुंचे थे, जिससे कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से समन सौंपा जा सके। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि अभिषेक काफी समय से उस आवास में नहीं रह रहे हैं।

आवास पर नहीं मिले अभिषेक

मुखर्जी रोड स्थित आवास पर नहीं मिलने के बाद ईडी की टाम कालीघाट रोड स्थित उनके दूसरे आवास पहुंची। यह आवास उनकी बुआ और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के निकट स्थित है। अभिषेक वहां भी नहीं मिले। इसके कारण ईडी अधिकारी उन्हें व्यक्तिगत रूप से समन नहीं दे सके। स्कूल भर्ती मामले में समानांतर जांच कर रही सीबीआई की चार्जशीट में भी अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल था, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था। इसी तरह ईडी की चार्जशीट में भी उनका उल्लेख किया गया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 15 जून को उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

सीआईडी ने भी जारी किया है समन

बता दें, विधायकों के हस्ताक्षर विसंगति मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने भी 8 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के लिए आरक्षित महत्वपूर्ण पदों से संबंधित एक प्रस्ताव पर तृणमूल विधायकों के हस्ताक्षर विसंगतियों से जुड़ा है।

हालांकि, 8 जून को अभिषेक बनर्जी का नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम है, जहां वे ममता बनर्जी के साथ विपक्षी गठबंधन इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले हैं।

खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

हस्ताक्षर विसंगति मामले में सीआईडी के समन के खिलाप सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की अवकाशकालीन एकल पीठ का दरवाजा भी खटखटाया। उन्होंने हस्ताक्षर विसंगति मामले में गिरफ्तारी सहित किसी भी तरह की कठोर पुलिस कार्रवाई से संरक्षण देने की मांग की है। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई शुक्रवार को तय की है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल

परिवार से विरासत में मिला साहस, कारगिल युद्ध में पाक की उड़ाई थी नींद, जानें पूर्व IAF चीफ BS धनोआ की कहानी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी; बच्ची समेत 4 की मौत