हाल में बंगाल दौरे पर गए अमित शाह का अंदाज। इमेज-सोशल मीडिया 
पश्चिम बंगाल

BJP ने ममता बनर्जी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का बनाया प्लान, ये है खास रणनीति

BJP Plans For West Bengal Election : बीजेपी ने इस बार पश्चिम बंगाल के टीवी और फिल्म सितारों को अधिक तरजीह न देने का निर्णय लिया है। पार्टी चुनावों में बड़े पैमाने पर इन सितारों को टिकट देती आई है।

रंजन कुमार

BJP and Mamata Banerjee: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा। बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के नाम और काम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 18 और 19 जनवरी को पश्चिम बंगाल में दो रैलियां कर सकते हैं। ये रैलियां मालदा और हावड़ा में होंगी। वैसे, आधिकारिक जानकारी नहीं है।

राज्य में 82 हजार बूथ हैं। इनमें से 71 हजार बूथों पर बीजेपी ने अपना संगठन खड़ा कर लिया है। माना जा रहा कि प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद बूथों की संख्या बढ़ कर 93 हजार हो सकती है। बीजेपी इसी के अनुसार संगठन की मजबूती पर ध्यान दे रही है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक ऐसे बूथ जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है, बीजेपी अधिक ताकत नहीं लगाएगी।

हिंसा के शिकार कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे

बीजेपी ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर भी फोकस करने का फ़ैसला किया है। हाल में गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 10 साल में बीजेपी के 300 से भी अधिक कार्यकर्ता राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं के घरों तक जाएगी। पार्टी के बड़े नेता उनके परिजनों से मिलेंगे।

टीवी और फिल्मी सितारों को अधिक तरजीह न देने का फैसला

सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के टीवी और फिल्मी सितारों को अधिक तरजीह न देने का फैसला किया है। पार्टी हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर इन सितारों को टिकट देती आई है। मगर, बीजेपी का आकलन है कि इससे अधिक मदद नहीं मिलती। ऐसे ही टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट के दागी नेताओं को साथ लेने से परहेज किया जाएगा। ताकि सत्ता विरोधी माहौल न बिगड़े। बीजेपी ने चुनाव अभियान को नकारात्मकता से दूर रखने का फैसला किया है। पार्टी सोनार बंगला के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इसमें प्रदेश को विकास की राह पर ले जाना और सुनहरा दौर वापस लाना शामिल है।

प्रवासियों को हक में करने पर फोकस

बीजेपी पूर्वांचली, बिहारी, मारवाड़ी और देश के अन्य हिस्सों से आए लोगों से संपर्क करेगी। पश्चिम बंगाल में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो दूसरे राज्यों से यहां काम करने आए हुए हैं। उन्हें बीजेपी के पक्ष में वोट देने को तैयार किया जाएगा। उनके मूल राज्यों में उनके परिजनों से संपर्क साधा जाएगा। इससे वे उन्हें बीजेपी के पक्ष में वोट देने के लिए तैयार करेंगे। बीजेपी प्रदेश के फुटबॉल क्लबों में भी अपनी पैठ बढ़ाएगी, जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके। हाल में मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई अव्यवस्था को भी मुद्दा बनाया गया है।

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें