दिलीप घोष, फोटो - सोशल मीडिया  
पश्चिम बंगाल

TMC में घमासान पर बीजेपी का हमला, दिलीप घोष बोले- पार्टी संकट में, बंगाल की छवि कर रही खराब

West Bengal News: दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी अब असामाजिक तत्वों के हाथ में है, कोई भी इसे संभाल नहीं सकता। जब इनके सांसद और विधायक आपस में लड़ते हैं, तो इससे राज्य की छवि धूमिल होती है।

विकास कुमार उपाध्याय

बहरामपुर : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो सांसदों, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच विवाद के बाद से पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस विवाद के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता दिलीप घोष ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। घोष ने कहा कि टीएमसी अब संकट में है और इस कारण से पूरे बंगाल में सियासी भूचाल का माहौल बन गया है।

दिलीप घोष ने कहा, "पार्टी अब असामाजिक तत्वों के हाथ में है, कोई भी इसे संभाल नहीं सकता। जब इनके सांसद और विधायक आपस में लड़ते हैं, तो इससे राज्य की छवि धूमिल होती है। ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे, अब इस पार्टी को समाप्त करना ही पड़ेगा।"

दिलीप घोष की यह प्रतिक्रिया उस वक्त सामने आई जब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी कथित रूप से चुनाव आयोग (ECI) के बाहर आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मालवीय ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और बनर्जी के बीच पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप में हुई कथित बहस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

सौगत रॉय ने क्या कहा?

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता और लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उन्होंने महुआ मोइत्रा को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर रोते हुए पाया था। उन्होंने यह भी कहा कि बनर्जी द्वारा कीर्ति आजाद के लिए इस्तेमाल की गई भाषा घटिया स्तर की थी और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक टीएमसी सत्ता में है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, हिंसा और घुसपैठ की जड़ें टीएमसी से जुड़ी हुई हैं और इन समस्याओं से छुटकारा तभी मिलेगा जब ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता से बाहर होगी।

बीजेपी के अन्य नेता भी टीएमसी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मजूमदार ने कहा, "हजारों लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? ममता बनर्जी और उनकी कैबिनेट।"

बीजेपी नेताओं का मानना है कि टीएमसी के आंतरिक संघर्ष, भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से राज्य में अव्यवस्था बढ़ रही है। वे लगातार जनता से टीएमसी को हटाकर भाजपा को विकल्प के रूप में चुनने की अपील कर रहे हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह