NIA Raid Bhangar Bomb Blast Case: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही सीएम सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रूख देखने को मिल रहा है। आज सुबह तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के घर पर NIA ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि NIA ने भांगर धमाका मामले के सिलसिले में, जीवंतला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मौखाली गांव में शौकत मोल्ला के आवास पर तड़के सुबह छापा मारा। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
इस दौरान, NIA ने उनके बेटे इमरान मोल्ला को हिरासत में ले लिया और शौकत मोल्ला की तलाश शुरू कर दी। भांगर धमाका मामले में सेंट्रल चांज की मांग की गई थी, जिसे बाद में एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने इससे पहले जांच के दौरान TMC के नेका वहीदुल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद एनआईए ने सोमवार को इस मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। एनआईए एफआईआर (RC-25/2026/NIA/DLI) के तहत मामले की जांच कर रही है और आतंकवाद में शामिल पहलुओं की भी जांच कर रही है।
बता दें कि दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में बंगाल चुनाव के दौरान हुए बम धमाका हुआ था। यह धमाका राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
नौशाद सिद्दीकी की पार्टी, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने इस घटना की एनआईए जांच की मांग की थी। बाद में, एनआईए ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली। जांच के हिस्से के तौर पर एनआईए शौकत के घर और उनके पार्टी दफ्तर पर छापा मार रही थी। सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारियों के छापा मारने के लिए पहुंचने से पहले ही शौकत घर से फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें - दिल्ली में सब चलता है… लवकेश बजाज ने उगले चौंकाने वाले राज; मालवीय नगर अग्निकांड के बाद 18 होटल होंगे सील!
इससे पहले, एनआईए ने बम धमाके की जांच के सिलसिले में तृणमूल नेता वाहिदुल इस्लाम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। शौकत कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के पूर्व विधायक हैं। वह 2016 और 2021 में लगातार दो बार इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद से हार गए थे। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है और उन्होंने एक पार्टी के कद्दावर नेता के तौर पर दक्षिण 24 परगना जिले में अभिषेक बनर्जी की पकड़ मजबूत करने में मदद की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)