ममता बनर्जी और अरूप चक्रवर्ती (सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

दीदी बूढ़ी हो गई... बागी TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान, जमकर की सुवेंदु की तारीफ, बंगाल में बवाल तय!

Arup Chakraborty TMC Rebel MP: पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ी टूट के बाद बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती का बड़ा बयान सामने आया है। बागी सांसद ने गद्दार को लेकर बड़ा बयान है।

प्रिया जैस

Arup Chakraborty TMC: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी की सरकार के दौरान सभी का मुंह बंद कराकर रखा गया था। अब सत्ता परिवर्तन के बाद सब सच बोल रहे हैं।

उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक सही राजनीतिक दल की तरह नहीं रही, बल्कि वहां एक बच्चे का खेल चलता था। इस दौरान, अरूप चक्रवर्ती ने एनसीपीआई से विलय पर भी प्रतिक्रिया दी। TMC के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा, "TMC के सभी लोग हमारे साथ जुड़ेंगे। वे और कहां जाएंगे? उन सभी को राजनीति में ही रहना है। सुधार होगा। हम अपनी पार्टी में सुधार करना चाहते हैं।"

कौन है गद्दार?

अभिषेक बनर्जी द्वारा TMC के 20 बागी सांसदों को गद्दार कहे जाने पर वे कहते हैं, "पार्टी चलाने वाले लोग ही इस दरार के लिए जिम्मेदार हैं। गद्दार कौन है? वह जो पार्टी कार्यकर्ता को हिरासत में लेता है, वह जो चुनाव हारने के बाद दूसरी तरफ चला जाता है और कार्यकर्ता का ध्यान नहीं रखता।"

दीदी अब बूढ़ी हो गई है - अरूप

अरूप चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को लेकर कहा, "मैं दीदी के साथ हूं, मैं दीदी की परछाईं हूं। सब कुछ दीदी के साथ था। हम दीदी को देखकर ही पार्टी में आए थे। सब दीदी के साथ आए थे। लेकिन दीदी बूढ़ी हो गई हैं। दीदी को काम नहीं करने दिया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "तृणमूल कांग्रेस के सभी लोग हमारे साथ जुड़ेंगे। वे और कहां जाएंगे? उन सभी को राजनीति में ही रहना है। सुधार होगा। हम अपनी पार्टी में सुधार करना चाहते हैं।"

सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने कहा, "भारत की जनता बहुत समझदार है। वे जानते हैं कि आपके साथ कैसा व्यवहार करना है। जब उन्हें आपकी जरूरत होती है, तो वे आपको सही जवाब देते हैं। लेफ्ट फ्रंट को 35 साल तक रखा गया। ममता को 5 साल में मुख्यमंत्री बनाया गया। ममता को 15 साल में हटा दिया गया। और बंगाल में 5 साल के भीतर BJP को पूरी सत्ता में लाया गया।"

अरूप चक्रवर्ती ने सुवेंदु अधिकारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की तारीफ में आगे कहा, सिस्टम बहुत अच्छा है। सब कुछ मिलकर किया जाएगा। कोई डर नहीं होगा। कोई दंगा नहीं होगा। CM सुवेंदु अधिकारी बहुत अच्छा रुख अपना रहे हैं। और वे TMC सहित सभी राजनीतिक दलों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाकर अपनी सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना