अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर (सौजन्य-एक्स) 
पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी की 5 मंजिला इमारत जमींदोज, 3 बुलडोजर पहुंचते ही सड़कों पर उतरे समर्थक; बढ़ा तनाव

Abhishek Banerjee Office: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के अमतला में अतिक्रमण-विरोधी अभियान के दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी का कार्यालय बंद कराया गया। उनके ऑफिस को अब गिराया जा रहा है।

प्रिया जैस

Abhishek Banerjee Office Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी का यह ऑफिस 'गैर-कानूनी तरीके से बना है, जिसे गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस पांच मंजिला ऑफिस बिल्डिंग को गिराने के काम में तीन बुलडोजर लगे हैं।

साउथ 24 परगना में अमतला-बारुईपुर रोड पर स्थित इस ऑफिस को गिराने का नोटिस प्रशासन ने पहले ही जारी किया था। लेकिन अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए, प्रशासन ने शनिवार को इसे गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। "गैर-कानूनी निर्माण" के आधार पर डायमंड हार्बर के सांसद और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को गिराने की कार्रवाई शुरू होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के अमतला में सांसद अभिषेक बनर्जी के बंद कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

शनिवार को सुबह-सुबह ही बुलडोजर मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाने पड़े।

सुरक्षा कारणों से मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, प्रशासन ने अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर एक नोटिस चिपकाकर आरोप लगाया था कि बिल्डिंग बनाने के लिए मंजूरी नहीं ली गई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही यह ऑफिस बंद था। जिला प्रशासन का कहना है कि ऑफिस गैर-कानूनी तरीके से और बिना सही कागजात के बनाया गया था।

इसके निर्माण से जुड़े कोई भी वैध कागजात पेश नहीं किए जा सके। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद से ही यह ऑफिस बंद था। जब भी डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस की बैठकें होती थीं, तो वे इसी ऑफिस में होती थीं।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें