टीएमसी ऑफिस में तोड़फोड़ सौजन्य-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO

Abhishek Banerjee Allegation on BJP: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कामाक स्ट्रीट स्थित पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप BJP पर लगाया। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र से कार्रवाई की मांग की।

प्रिया जैस

TMC Office Vandalism: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार सुबह पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ की जानकारी दी। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस तोड़फोड़ का जिम्मेदार ठहराया। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों ने टीएमसी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की और ऑफिस का सामान भी चुराकर ले गए।

उन्होंने ट्वीट कर बताया, आज सुबह-सुबह बीजेपी ने मेरे पार्टी ऑफिस के साथ यही किया है। क्या पश्चिम बंगाल के गवर्नर कोई कार्रवाई करेंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कोई कदम उठाएंगे? क्या PMO कोई कार्रवाई करेगा? या वे बस अनदेखा करते रहेंगे?

अभिषेक बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी पर लगाए आरोप

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता हाई कोर्ट, इस स्थिति का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून का शासन बनाए रखने के लिए कदम उठाए। और सुवेंदु अधिकारी से एक सीधा सवाल: आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको इस तरह की डराने-धमकाने की हरकतें करनी पड़ रही हैं?

विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़-फोड़

अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़-फोड़ और डराने-धमकाने के जरिए ऐसा बर्ताव किया जाना है, तो मुख्यमंत्री के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है।

इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शर्म आनी चाहिए। और जो लोग चुप रहने का फैसला करते हैं, उन्हें भी शर्म आनी चाहिए। ऐसी हर हरकत याद रखी जाएगी। हर हमला, डराने-धमकाने की हर हरकत, सत्ता का हर दुरुपयोग। कुछ भी भुलाया नहीं जाएगा।

स्टाफ से मारपीट और चोरी का आरोप

AITC के अनुसार, आज बीजेपी ने कामाक स्ट्रीट स्थित ऑफिस में जो तोड़-फोड़ की, वह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हमला था। उन्हें पता था कि अभिषेक बनर्जी शहर में नहीं हैं और कल रात ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे, इसलिए बीजेपी के गुंडे सुबह करीब 4:30 बजे ऑफिस में घुस आए और पूरे ऑफिस में तोड़-फोड़ की, स्टाफ के साथ मारपीट की और एयर प्यूरीफायर, प्रिंटर व टीवी अपने साथ ले गए।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल