Wallet Source. Pinterest
वेब स्टोरीज़

Crypto को Hackers से बचाना है? जानिए Cold Wallet क्या है और कैसे करता है काम

नकली Hardware Wallet, संदिग्ध वेबसाइट और फर्जी ऐप्स से बचना जरूरी है। Cold Wallet इस्तेमाल करते समय Private Key और Recovery Phrase की सुरक्षा सबसे अहम कदम है।

सिमरन सिंह
Cold Wallet

Cold Wallet आखिर होता क्या है?

Cold Wallet ऐसा क्रिप्टो वॉलेट है, जिसमें आपकी Private Key इंटरनेट से ऑफलाइन रखी जाती है। यानी यह लगातार ऑनलाइन सर्वर या इंटरनेट से जुड़े डिवाइस पर निर्भर नहीं रहता।

Crypto Wallet

क्रिप्टो वॉलेट में रहती कहां है?

एक जरूरी बात समझें क्रिप्टोकरेंसी खुद वॉलेट के अंदर स्टोर नहीं होती। यह ब्लॉकचेन पर मौजूद रहती है, जबकि वॉलेट आपकी Private Key को सुरक्षित रखता है।

Private Key

Private Key क्यों है इतनी जरूरी?

Private Key को डिजिटल चाबी की तरह समझ सकते हैं। इसी के जरिए आप अपने क्रिप्टो एसेट्स को एक्सेस और ट्रांसफर कर सकते हैं। इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है।

Hardware Wallet

Hardware Wallet कैसे करता है काम?

Hardware Wallet Cold Wallet का एक लोकप्रिय उदाहरण है। यह छोटा डिवाइस Private Key को सुरक्षित रखता है। ट्रांजैक्शन करते समय डिवाइस के जरिए उसे अप्रूव और साइन किया जा सकता है।

Hot Wallet

Hot Wallet से कितना अलग है?

Hot Wallet इंटरनेट से कनेक्ट रहता है, इसलिए क्रिप्टो को जल्दी एक्सेस और ट्रांसफर करना आसान होता है। Cold Wallet ज्यादातर समय ऑफलाइन रहता है, इसलिए इसका एक्सेस थोड़ा कम सुविधाजनक हो सकता है।

Cold Wallet

Cold Wallet का सबसे बड़ा फायदा

Private Key के लगातार इंटरनेट से दूर रहने की वजह से फिशिंग, मैलवेयर और ऑनलाइन हैकिंग जैसे खतरों का जोखिम कम हो सकता है। खासकर लंबे समय तक क्रिप्टो होल्ड करने वालों के लिए यह उपयोगी हो सकता है।

Cold Wallet

क्या Cold Wallet 100% सुरक्षित है?

नहीं। Cold Wallet सुरक्षा बढ़ाता है, लेकिन इसे पूरी तरह जोखिम-मुक्त नहीं माना जा सकता। Private Key या Recovery Phrase की सुरक्षा में गलती होने पर क्रिप्टो एसेट्स को नुकसान हो सकता है।

Online Text

Recovery Phrase कभी शेयर न करें

अपनी Recovery Phrase/Seed Phrase किसी के साथ शेयर न करें। इसे ईमेल, ऑनलाइन चैट या किसी अनजान व्यक्ति को देना खतरनाक हो सकता है।

Fake Wallet

Fake Wallet से भी रहें सावधान

नकली Hardware Wallet, संदिग्ध वेबसाइट और फर्जी ऐप्स से बचना जरूरी है। Cold Wallet इस्तेमाल करते समय Private Key और Recovery Phrase की सुरक्षा सबसे अहम कदम है।

Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं, उसकी कीमत फीचर्स के बारे में जानें

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती