वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डिलीवरी करने पहुंचा था जोमैटो राइडर, परिवार ने दिया ऐसा बर्थडे सरप्राइज कि भावुक हो उठा दिल

Zomato Rider Birthday Surprise : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जोमैटो डिलीवरी राइडर को डिलीवरी के दौरान मिला अनोखा जन्मदिन सरप्राइज। परिवार की छोटी-सी पहल बनी इंसानियत की मिसाल।

हितेश तिवारी

Kindness Viral Video : हर किसी का जन्मदिन गुब्बारों और तोहफों के साथ नहीं आता। कुछ जन्मदिन ऐसे भी होते हैं, जो जिंदगी के सबसे साधारण पलों में अचानक खास बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात का खूबसूरत उदाहरण है, जिसमें एक जोमैटो डिलीवरी राइडर को उसकी डिलीवरी शिफ्ट के दौरान ऐसा सरप्राइज मिलता है, जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी।

यह वीडियो इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जोमैटो राइडर ऑर्डर डिलीवर करने एक घर पहुंचता है, वहां मौजूद परिवार उसके लिए पहले से केक और मोमबत्तियों के साथ तैयार खड़ा होता है। अचानक कमरे में “हैप्पी बर्थडे” गूंजने लगता है और तालियों की आवाज से माहौल भर जाता है।

पूरी तरह से हैरान राइडर कुछ पल तक समझ ही नहीं पाता कि हो क्या रहा है। वह चुपचाप बैठा रहता है, भावनाओं से भरा हुआ। फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ता है, मोमबत्तियां बुझाता है और उसी केक को काटता है, जिसे वह डिलीवरी करने आया था। परिवार के सदस्य तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाते हैं और इस पल को और खास बना देते हैं।

यहीं नहीं, घर के लोग उसे केक खिलाते हैं और ऐसे जश्न मनाते हैं जैसे वह परिवार का ही हिस्सा हो। राइडर की आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान और दिल में आभार साफ झलकता है। यह पल सिर्फ एक बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया।

अच्छा लगा देखकर कि इंसानियत अब भी जिंदा है

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस परिवार की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अच्छा लगा देखकर कि इंसानियत अब भी जिंदा है।” वहीं कई लोगों ने कहा कि रोजमर्रा की भागदौड़ में अनदेखे रह जाने वाले लोगों को सम्मान देना ही असली मानवता है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO