रोते हुए वायरल हुआ जोमैटो डिलीवरी बॉय (pic credit: X) 
वायरल

सड़क पर फूंट-फूंट कर रोया Zomato डिलीवरी बॉय, वजह जान कर लोग कर रहे कंपनी को ट्रोल

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर Zomato अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में बना रहता है, लेकिन इस बार उसे इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। सोशल मीडिया पर Zomato के एक डिलीवरी बॉय (Zomato Delivery Boy) की तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस डिलीवरी बॉय की जो कहानी पेश की जा रही है उसके बाद लोग कंपनी की खूब आलोचना कर रहे है।

मामला दिल्ली के GTB नगर का है जहां सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने सड़क पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को रोते हुए देखा। सोहम ने उस रोते हुए डिलीवरी एजेंट से रोने का कारण पूछा। डिलीवरी बॉय ने जो जवाब दिया वह सुनकर हर किसी का दिल पिघल जाएगा। जिसके बाद सोहम भट्टाचार्य नाम के शख्स ने उस डिलीवरी एजेंट का फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कर दिया।

इस शख्स द्वारा एक्स पर शेयर किये गए फोटो के मुताबिक- "इस लड़के (Zomato डिलीवरी बॉय) का दावा है कि कुछ ही दिनों में इसकी बहन की शादी है और जोमैटो वालों ने इसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वह बहन की शादी के लिए ही पैसे जुटा रहा है और उसने इस चक्कर में दो-तीन दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। सड़क पर वह सभी लोगों के पास जा रहा है और सबसे पैसे मांग रहा है।''

Zomato ने दिया पोस्ट का जवाब

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जहां लोग Zomato को खूब ट्रोल करने लगे थे इसी बीच जोमैटो की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया है। जोमैटो ने जवाब देते हुए कहा- "हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को बहुत महत्व देते हैं, हम समझते हैं कि किसी भी आईडी को ब्लॉक करने जैसी कार्रवाइयों का क्या प्रभाव हो सकता है। निश्चिंत रहें, हम ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं, हम इस पर गौर करेंगे। हमारे डिलीवरी पार्टनर हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने हमारे ग्राहक।"

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर