वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बिना एनेस्थीसिया महिला ने प्लास से निकालवाया दांत, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग

Tooth Removal Viral Video : बिना एनेस्थीसिया प्लास से दांत निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हैरान और चिंतित दोनों हैं।

हितेश तिवारी

No Anesthesia Tooth Removal : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच डर और हैरानी दोनों पैदा कर दी है। इस वीडियो में एक महिला का दांत बेहद असुरक्षित तरीके से निकाला जाता हुआ दिखाई देता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी मेडिकल सुविधा या एनेस्थीसिया के की जा रही है।

आमतौर पर दांत निकालने जैसी प्रक्रिया में दर्द से बचाने के लिए मरीज को सुन्न करने की दवा दी जाती है, लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखता। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद लोग इसे लेकर चिंता जता रहे हैं।

महिला ने प्लास से निकलावाया अपना दांत

वायरल क्लिप में एक महिला कुर्सी पर बैठी नजर आती है, जबकि सामने बैठा एक व्यक्ति प्लास (pliers) की मदद से उसका दांत निकालने की कोशिश करता है। देखने से वह कोई प्रोफेशनल डेंटिस्ट नहीं लगता। जैसे ही वह दांत पकड़कर जोर लगाता है, महिला के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई देता है, जो इस पूरे दृश्य को और भी परेशान करने वाला बना देता है।

वीडियो को Instagram पर शेयर किया गया है, जहां इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह तरीका बेहद खतरनाक है और इससे गंभीर नुकसान हो सकता है।

वीडियो देख कांप उठे लोगों ने जताई चिंता

वीडियो वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे देखकर चिंता जताई, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि ऐसा काम सिर्फ प्रशिक्षित डॉक्टर को ही करना चाहिए, जबकि कुछ ने महिला की हिम्मत की तारीफ भी की।

हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की प्रक्रियाएं बिना सही मेडिकल जानकारी और उपकरणों के करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है और इससे इंफेक्शन या अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह वीडियो एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि इलाज के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है और हमेशा प्रशिक्षित विशेषज्ञ से ही उपचार कराना चाहिए।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा