वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

झाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- 'फिटनेस का असली जुनून यही है'

Woman Workout in Saree : जिम में सफाई करने आई एक महिला का सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रहा है। जिसमें महिला साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर एक्सरसाइज करती नजर आती है, जिसे देखकर लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Gym Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जिम का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफाई करने आई एक महिला का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में महिला रोज की तरह जिम की साफ-सफाई करने पहुंचती है।

कुछ देर बाद जब उसे जिम खाली दिखाई देता है, तो वह अपने हाथ में पकड़ी झाड़ू एक तरफ रख देती है और जिम की एक्सरसाइज मशीन पर चढ़ जाती है। लाल रंग की साड़ी और चप्पल पहने महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ क्रॉस-ट्रेनर मशीन पर वर्कआउट करती नजर आती है। वीडियो में महिला का उत्साह और सहजता लोगों का ध्यान खींच रही है।

झाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला बिना किसी झिझक के मशीन का इस्तेमाल करती है और कुछ देर तक आराम से एक्सरसाइज करती रहती है। आमतौर पर लोग जिम में खास स्पोर्ट्स ड्रेस और जूते पहनकर वर्कआउट करते हैं, लेकिन महिला का साड़ी में मशीन चलाना सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस शहर या किस जिम का है और न ही इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। फिर भी यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

लोग बोले- फिटनेस का असली जुनून यही है

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "फिटनेस के लिए महंगे कपड़ों की नहीं, मजबूत इरादों की जरूरत होती है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "चाची ने तो जिम वालों को भी पीछे छोड़ दिया।"

वहीं कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि जिम संचालक को महिला को मुफ्त सदस्यता देनी चाहिए, ताकि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सके। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि फिट रहने की इच्छा किसी की आर्थिक स्थिति या पहनावे पर निर्भर नहीं करती। महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर प्रेरणा और मनोरंजन, दोनों की वजह से तेजी से वायरल हो रहा है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां