Video: ट्रैक्टर से गिर, ट्रॉली के पहिए में फंसा शख्स, देखने वालों को निकल गई चीख! वीडियो वायरल  
वायरल

ट्रैक्टर से गिरा, ट्रॉली के पहिए में फंसा...मंजर देख चीख उठे लोग, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Viral Video: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में देवी विसर्जन के दौरान एक युवक चलते ट्रैक्टर से गिरकर पिछले पहिए में फंस गया। वह कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, लेकिन गनीमत रही कि पहिया सिर पर नहीं चढ़ा।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। यह घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब शहर में देवी विसर्जन का उत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान एक युवक ट्रैक्टर पर सवार था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया

गिरते ही युवक ट्रैक्टर के पिछले बड़े पहिए में फंस गया और कुछ मीटर तक घसीटता चला गया। यह दृश्य इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग भी डर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वाहन रोका।

खुशकिस्मती रही कि ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर या सीने पर नहीं चढ़ा, वरना घटना और भी भयावह हो सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक को हल्की चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा

यह पूरा हादसा पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रैक्टर आगे बढ़ रहा था और अचानक युवक पीछे की ओर फिसल गया। कुछ सेकंड के लिए तो ऐसा लगा मानो उसकी जान नहीं बचेगी, लेकिन किस्मत ने उसका साथ दिया और वह बाल-बाल बच गया।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल