Food Serving Fail : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक वेटर ग्राहकों को अलग अंदाज में खाना सर्व करने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन उसका यह एक्सपेरिमेंट सफल होने के बजाय मजेदार घटना में बदल जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेटर स्केटिंग करते हुए हाथ में खाने की ट्रे लेकर तेजी से ग्राहकों की ओर बढ़ रहा होता है।
शुरुआत में सब कुछ ठीक नजर आता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नियंत्रण खो बैठता है। इसके बाद पूरी ट्रे नीचे गिर जाती है और खाना जमीन पर बिखर जाता है। यह दृश्य देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सोचिए अगर किसी ने एक घंटे तक खाने का इंतजार किया हो और फिर उसके सामने ऐसा नजारा आ जाए। वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि टेबल तक पैदल चलकर खाना पहुंचाना शायद इतना भी खराब तरीका नहीं था।
वीडियो में अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन जाती है। हालांकि कई लोग इस पूरे मामले को मजेदार तरीके से देख रहे हैं और वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : विदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
आजकल कई रेस्तरां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए और अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कहीं रोबोट से खाना सर्व कराया जा रहा है तो कहीं डांस या अलग स्टाइल के जरिए ग्राहकों का ध्यान खींचने की कोशिश की जाती है। ऐसे प्रयोग ग्राहकों को नया अनुभव देने के लिए किए जाते हैं, लेकिन कई बार यही प्रयोग उल्टा असर भी दिखा देते हैं।
इस वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने वेटर के लिए सहानुभूति भी जताई है। उनका कहना है कि कर्मचारियों पर कई बार अलग करने का दबाव होता है, जबकि ग्राहकों को सबसे ज्यादा अच्छी सर्विस और सही समय पर खाना मिलने से मतलब होता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।