आधी रात मौत बनकर आया तेंदुआ, शादी के पंडाल से दबोच कर ले गया! 
वायरल

आधी रात मौत बनकर आया तेंदुआ, शादी के पंडाल से दबोच कर ले गया! VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Maharashtra Viral Video: जब सभी लोग शादी के तंबू से जा चुके थे। उसी दौरान एक खूंखार तेंदुआ वहां घुस आया और इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर किसी के प्राण मुंह को आ जाएंगे।

अर्पित शुक्ला

Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन फेसबुक, इंस्टाग्राम और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सैकड़ों वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं। कुछ हमें हंसी में डुबो देती हैं, कुछ भावुक कर देती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। ऐसा ही एक रहस्यमयी और डरावना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

शादी में घुसा तेंदुआ

घटना महाराष्ट्र के निरगुडे गांव की बताई जा रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान एक खूंखार तेंदुआ अचानक आ धमका। वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, यह पूरी घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है, जब शादी की रस्में खत्म हो चुकी थीं और ज़्यादातर लोग तंबू से निकल चुके थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा

वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर चुपचाप तंबू के पास आता है। उस वक्त वहां कोई इंसान नहीं होता, सिर्फ एक कुत्ता आसपास घूम रहा होता है। तेंदुआ एक पल के लिए भी नहीं रुकता और झटपट कुत्ते को अपने मुंह में दबोचकर वहां से भाग निकलता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

वायरल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर तो मेरी नींद ही उड़ गई।" दूसरे ने कहा, "अब तो गांवों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, प्रशासन क्या कर रहा है?" किसी ने मजाक में लिखा, "अब तो शादी में शेर-तेंदुए भी मेहमान बनकर आ रहे हैं!" वहीं एक और कमेंट में लिखा गया, "ये तो बिलकुल जंगल बुक वाला सीन लग रहा है।"

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार