वायरल वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट्स 
वायरल

अजगर और मगरमच्छ में छिड़ गई जंग, वायरल वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग

एक कहावत है कि जल में रहकर मगर से बैर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मगरमच्छ जलीय जीवों में सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जल का नहीं बाहर का है। इसमे अजगर और मगर की लड़ाई हो रही है।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क:  एक कहावत है कि जल में रहकर मगर से बैर नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मगरमच्छ जलीय जीवों में सबसे खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो जल का नहीं बाहर का है। फिर भी इस वीडियो को देखकर होश फाख्ता हो जाएंगे।

दरअसल, इस वीडियो में मगरमच्छ और अजगर के बीच महाभारत चल रही है, जिसने सोशल मीडिया पर सबके होश उड़ा दिए हैं। आइए आपको इस पूरे वाकये से वाकिफ कराते हैं। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और अजगर के बीच लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें दोनों एक दूसरे से इस तरह उलझे नजर आ रहे हैं कि वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, मगरमच्छ ने अजगर को अपने दांतों में जकड़ रखा है और बार-बार उसे मात दे रहा है। मगरमच्छ की पकड़ में बुरी तरह फंसने के बाद भी अजगर हार मानता नहीं दिख रहा। वह धीरे-धीरे बार-बार अपनी चाल चलता है और मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश करता है। हालांकि, मगरमच्छ उसे जोरदार झटका देकर हरा देता है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी के होश उड़ गए हैं।

23.2 मिलियन व्यूज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के हैंडल से 18 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 23.2 मिलियन लोग देख चुके हैं और इस संख्या में लगातार तेजी से इजाफा होता जा रहा है। वीडियो पर 92 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो को 13 हजार लोगों ने बुकमार्क किया है तो 9 हजार 8 सौ लोगों ने रिपोस्ट भी किया है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

मगरमच्छ और अजगर के बीच लड़ाई वाले इस वीडियो पर अब तक 1 हजार 6 रिएक्शन्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद ही दोनों में से कोई बचता.।दूसरे यूजर ने लिखा कि इस लड़ाई में मगरमच्छ भारी लग रहा है। एक और यूजर ने लिखा कि अगर ये महाभारत मेरे घर के पिछवाड़े में होती तो मैं तुरंत घर बेचकर दूसरी जगह शिफ्ट हो जाता।

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग