वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Lion Attack Video Truth: महिला के पास पहुंचा शेर, लेकिन वीडियो की सच्चाई निकली कुछ और

Fake Lion Attack Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे महिला और शेर के खौफनाक वीडियो ने लोगों को डरा दिया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह असली हादसा नहीं बल्कि AI और VFX से तैयार किया गया फर्जी वीडियो।

हितेश तिवारी

Lion Attack Woman Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। वीडियो में नारंगी साड़ी पहने एक महिला दीवार के सहारे डरी-सहमी बैठी नजर आती है और एक विशालकाय बब्बर शेर उसके बेहद करीब पहुंचकर उसे सूंघता दिखाई देता है।

बैकग्राउंड में लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती है, जिससे यह किसी चिड़ियाघर में हुए खतरनाक हादसे जैसा लगता है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि महिला शेरों के बाड़े में गिर गई थी और कर्मचारियों को समझ नहीं आया कि क्या करें। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल गई और हजारों लोग इसे सच मान बैठे।

शेर के बाड़े में गिरी महिला का वीडियो वायरल

लेकिन जब इस वीडियो को ध्यान से देखा गया, तो इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। यह कोई असली हादसा नहीं बल्कि AI, VFX और डिजिटल एडिटिंग से तैयार किया गया वीडियो है। वीडियो में महिला और शेर की लाइटिंग, परछाइयों और मूवमेंट में कई असामान्य चीजें नजर आती हैं।

ऐसा महसूस होता है जैसे दोनों को अलग-अलग रिकॉर्ड कर बाद में एक फ्रेम में जोड़ा गया हो। सबसे बड़ा सबूत वीडियो पर दिख रहा वॉटरमार्क है, जिसमें एक डिजिटल क्रिएटर का नाम नजर आता है। यह क्रिएटर पहले भी ऐसे कई हैरान करने वाले 3D और VFX वीडियो बना चुका है, जिन्हें लोग असली समझ लेते हैं।

वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि AI, VFX से बना

कॉमन सेंस से भी देखें तो अगर यह सच में असली घटना होती, तो शेर लोगों की चीख-पुकार के बीच इतना शांत व्यवहार नहीं करता। साथ ही वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति इतनी स्थिरता और साफ एंगल से शूट नहीं कर पाता। असली हादसों के वीडियो अक्सर हिलते हुए और अफरा-तफरी वाले होते हैं।

यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया के दौर में जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता। इसलिए किसी भी डरावने या सनसनीखेज वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें, वरना फेक न्यूज फैलने में देर नहीं लगती।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट