मरियम नवाज (फोटो-सोशल मीडिया) 
वायरल

मरियम नवाज को किस कर भागा युवक! पाकिस्तान में हो गया बवाल- देखें-VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब में मुख्यमंत्री मरियम नवाज की तस्वीर को किस करके एक युवक के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Saurabh Pal

Maryam Nawaz kissing Video: पाकिस्तान स्थित पंजाब की मुख्यमंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पोस्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पोस्टर में एक युवक मरियम नवाज को किस करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

इस वीडियो से सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि पाकिस्तान में महिलाए बुर्के में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो क्या फायदा बुर्का पहनने का। एक तरह से वीडियो पाकिस्तानियों की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है।

किस करते ही भागा युवक

वायरल वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का बताया जा रहा है, जहां एक आदमकद का पोस्टर लगा है। उसमें पिंक कलर के बुर्के में मुख्यमंत्री मरियम नवाज की तस्वीर लगी हुई है। उसके पास से लोग आ जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग आस-पास खड़े भी हैं। इसी दौरान एक कुर्ता पजामा पहने हुए युवक पोस्टर के पास जाता है और मरियम को किस कर वहां निकल जाता है। किस करने के बाद वह काफी रफ्तार से निकलता हुआ दिख रहा है। वहीं वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आसपास काफी लोग हैं। -देखें वीडियो

प्रधानमंत्री पद की दावेदार मानी जाती हैं मरियम

गौरतलब है कि मरियम नवाज पाकिस्तान में काफी फेमस हैं। इसकी एक वजह ये है कि वह एक बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं। दूसरी वह अपनी सुदंरता को लेकर न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में कुछ हद तक फेमस हैं। वह पाकिस्तान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2024 में पंजाब की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। ऐसा माना जाता है कि आगे चलकर वह नवाज शरीफ की राजनीतिक उत्तराधिकारी बनेंगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में भी पेश करते हैं।

मरियम नवाज का बैकग्राउंड और सियासी करियर

पूरा नाम: मरियम नवाज़ शरीफ़

जन्म: 28 अक्टूबर 1973, लाहौर (पाकिस्तान)

पार्टी: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) – PML(N)

पारिवारिक पृष्ठभूमि: नवाज़ शरीफ़ (पूर्व प्रधानमंत्री) और कुलसुम नवाज़ (पूर्व फर्स्ट लेडी) की बेटी।

राजनीतिक करियर: शुरू में राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं थीं, लेकिन 2010 के बाद से PML-N की चुनावी और सामाजिक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका निभाने लगीं। 2013 के आम चुनावों में उन्होंने पार्टी के कैंपेन का नेतृत्व किया। वे महिलाओं और युवाओं को राजनीति में शामिल करने की बड़ी पैरोकार रही हैं।  वर्तमान में उन्हें पाकिस्तान में शरीफ़ परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने वाली प्रमुख नेता माना जाता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज