वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

उत्तराखंड में लोहे के फ्रेम में फंस गया सांड, घंटों तक तड़पता रहा, लोगों ने मिलकर ऐसे बचाई जान

Bull Rescue Video : उत्तराखंड में एक सांड लोहे के भारी फ्रेम में बुरी तरह फंस गया था। कई घंटों तक परेशान रहने के बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Uttarakhand Bull Rescue : उत्तराखंड में इंसानियत और पशु प्रेम की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सांड लोहे के भारी फ्रेम में बुरी तरह फंसा नजर आया। फ्रेम उसके सींग और शरीर के आसपास उलझा हुआ था, जिसके कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

Bunty Animal Rescue की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में सांड गीली सड़क पर परेशान हालत में इधर-उधर घूमता दिखाई देता है। उसके साथ फंसा लोहे का ढांचा काफी भारी नजर आ रहा था। बताया गया कि सांड कई घंटों से इस लोहे की सीढ़ी जैसे फ्रेम में फंसा हुआ था।

लोहे के फ्रेम में फंसे सांड को लोगों ने छुड़ाया

वीडियो में एक व्यक्ति सांड के पास पहुंचकर उसे बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। सांड डर और परेशानी के कारण लगातार हिलता-डुलता रहता है, ऐसे में उसे चोट पहुंचाए बिना लोहे के ढांचे को हटाना आसान नहीं था। कुछ ही देर में आसपास के कई लोग वहां पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान में शामिल हो गए।

सभी ने मिलकर लोहे के फ्रेम को अलग-अलग तरफ से पकड़कर धीरे-धीरे उठाने और खींचने की कोशिश की। सांड को ज्यादा नुकसान न पहुंचे, इसका भी ध्यान रखा गया। कई कोशिशों के बाद लोगों ने फ्रेम को पकड़ने के लिए सही जगह बनाई और आखिरकार उसे सांड के शरीर से अलग करने में कामयाब रहे।

रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सांड के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने सांड की मदद करने वाले लोगों की जमकर तारीफ की।

कई लोगों ने कहा कि जब जानवर मुश्किल में था, तब उसे अकेला छोड़ने के बजाय इन लोगों ने अपनी मेहनत और समय लगाकर उसकी जान बचाई। कुछ यूजर्स ने रेस्क्यू करने वालों के लिए दुआएं और आभार जताया। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर के प्रति दिखाई गई यह संवेदनशीलता और इंसानियत दूसरों के लिए भी मिसाल है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट