वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दे दे प्यार दे… गाने पर जमकर थिरके यूपी के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी, वीडियो वायरल

UP Minister Dance Video ललितपुर में एक शादी समारोह के दौरान यूपी के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी मशहूर गाने ‘दे दे प्यार दे’ पर जमकर नाचते दिखे। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Manohar Lal Dance Video : उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका डांस बना है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी समारोह में फिल्म 'शराबी' के मशहूर गाने ‘दे दे प्यार दे…’ पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

शादी में मौजूद लोगों ने मंत्री जी के ठुमकों का खूब आनंद लिया और उन पर नोट भी उड़ाए। किसी ने इस पूरे डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह क्लिप हर तरफ छा गई।

लोगों ने की मंत्री जी की तारीफ

वीडियो ललितपुर के एक विवाह भवन का बताया गया है, जहां मंत्री मन्नू कोरी शादी में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही गाना बजा, मंत्री जी खुद को रोक नहीं पाए और सीधे आर्केस्ट्रा के मंच पर पहुंच गए। मंच पर मौजूद चियर्स गर्ल्स भी उनके साथ झूमती दिखाई दीं। मंत्री मन्नू कोरी पूरे उत्साह के साथ गाने पर ठुमके लगाते नजर आए।

समारोह में शामिल लोगों ने भी उनका खूब हौसला बढ़ाया और नोट बरसाकर माहौल और भी मजेदार बना दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे “दिल से जुड़ी सादगी” बताते हुए मंत्री की ऊर्जा और बेफिक्र अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी का यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह अपने साधारण स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए लोगों में पहले से ही लोकप्रिय हैं। अक्सर वे लोगों के बीच बिना दूरी बनाए मिलते हैं, इसलिए उनका यह बेफिक्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि मंत्री जी जनता के बीच घुल-मिलकर चलने वाले नेता हैं और यही वजह है कि लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। उनका यह डांस वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का जरिया बना, बल्कि एक बार फिर लोगों को उनका सरल और हंसमुख व्यक्तित्व देखने का मौका भी मिला।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह