वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने से पहले दोस्तों ने टेबल पर रख दी तुकाराम मुंढे की फोटो, Video देख हंस पड़े लोग

Restaurant Viral Video : महाराष्ट्र FDA चीफ तुकाराम मुंढे की सख्ती से प्रभावित दोस्तों ने रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर करने से पहले उनकी फोटो टेबल पर रख दी। मजेदार वीडियो वायरल है।

हितेश तिवारी

Tukaram Mundhe Photo : महाराष्ट्र के FDA चीफ तुकाराम मुंढे इन दिनों अपनी सख्ती को लेकर चर्चा में हैं। मिलावटी और असुरक्षित खाने के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच दोस्तों के एक ग्रुप ने उनके नाम और सख्त छवि को लेकर ऐसा मजेदार वीडियो बनाया, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वीडियो में दोस्त एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। खाना ऑर्डर करने से पहले उन्होंने टेबल पर तुकाराम मुंढे की फोटो रख दी। इसके बाद सभी दोस्त आराम से मेन्यू देखने और खाना ऑर्डर करने लगे। फोटो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोस्तों ने मजाक में यह सुनिश्चित करने के लिए FDA चीफ को ही टेबल पर बुला लिया हो कि खाने में कोई गड़बड़ी न हो।

खाना ऑर्डर करने से पहले तुकाराम मुंढे की फोटो रखी

इस मजेदार वीडियो को Rithvik Shetty ने शेयर किया है। वीडियो के ऊपर लिखा है- '2026 में खाना कैसे ऑर्डर करें'। इसमें दोस्तों का ग्रुप हंसते हुए दिखाई देता है और टेबल पर तुकाराम मुंढे की फोटो रखी नजर आती है। जैसे ही वेटर खाना ऑर्डर लेने के लिए टेबल के पास पहुंचता है, उसकी नजर भी फोटो पर पड़ती है।

फोटो देखकर वेटर के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दोस्तों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया। लोगों ने इसे तुकाराम मुंढे की सख्ती पर बनाया गया मजेदार मीम बताया। वीडियो में दोस्तों ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन फोटो के जरिए उनका मजाक साफ समझ में आ रहा था।

फोटो देखकर वेटर भी नहीं रोक पाया हंसी

तुकाराम मुंढे लंबे समय से अपनी सख्त कार्यशैली और ईमानदारी को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 21 साल की सेवा के दौरान उनके 25 ट्रांसफर हो चुके हैं। उनकी इसी सख्त छवि की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार 'सिंघम' भी कहा जाता है।

अब उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल मीम और मजेदार वीडियो में भी होने लगा है। रेस्टोरेंट का यह वीडियो इसी का एक उदाहरण है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोस्तों की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि तुकाराम मुंढे की सख्ती का असर लोगों की मस्ती तक पहुंच गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे