वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ताज बंगाल की ‘गार्डियन’ थुमकी बनी इंटरनेट सेंसेशन, होटल लॉबी में मस्ती का वीडियो वायरल

Taj Bengal Viral Dog : कोलकाता के ताज बंगाल होटल की कैंपस डॉग ‘थुमकी’ का लॉबी में मस्ती करते वीडियो वायरल, होटल स्टाफ और इंटरनेट यूजर्स का दिल जीता।

हितेश तिवारी

Kolkata Hotel Dog Story : कोलकाता के प्रतिष्ठित Taj Bengal में इन दिनों सबसे चर्चित नाम किसी सेलिब्रिटी का नहीं, बल्कि ‘थुमकी’ का है। होटल कैंपस में जन्मी यह प्यारी डॉग हाल ही में तब वायरल हो गई जब उसका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह होटल की भव्य लॉबी में इठलाती हुई नजर आई।

पोस्ट के कैप्शन को उसके अंदाज में लिखा गया था- “यह थुमकी एस्टेट का एनेक्स है, जहां इंसान ट्रीट्स के बदले कागज देकर ठहरते हैं।” होटल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया, “आपकी निगरानी में रहना हमेशा सुखद है, ट्रीट्स के मानक नोट कर लिए गए हैं।”

कोलकाता की ताज होटल में खेलते दिखी स्ट्रीट डॉग

थुमकी का जन्म होटल परिसर में उसकी मां ‘चुमकी’ से हुआ था। उसकी बहन को नया घर मिल गया, लेकिन थुमकी ने यहीं रहना चुना और धीरे-धीरे होटल परिवार का हिस्सा बन गई।

हर सुबह वह अपने ‘पेरिमीटर राउंड्स’ पर निकलती है- होटल परिसर में दौड़ लगाती है, पक्षियों के पीछे भागती है और मानो यह सुनिश्चित करती है कि सब कुछ ठीक है। जैसे ही होटल में रौनक बढ़ती है, वह पार्किंग के पास अपने आरामदायक ठिकाने पर लौट जाती है और मेहमानों की निजता का पूरा ध्यान रखती है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

थुमकी और अन्य कैंपस डॉग्स की देखभाल होटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस K. Mohanchandran और उनकी पत्नी Seema की पहल से सुनिश्चित होती है। उनकी कोशिशों से थुमकी को नियमित टीकाकरण, सुरक्षित आश्रय और जरूरी देखभाल मिलती है।

सोशल मीडिया पर लोग थुमकी पर प्यार लुटा रहे हैं। तेज रफ्तार दुनिया में थुमकी यह याद दिलाती है कि कभी-कभी सबसे यादगार मेज़बान इंसान नहीं, बल्कि पंजों वाले होते हैं।

BREAKING: आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?