वायरल

DJ के लिए नहीं थे पैसे, तो दूल्हा-दुल्हन ने किया गजब का जुगाड़, शादी में ले आए स्पीकर- देखें मज़ेदार वीडियो

मृणाल पाठक

सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। कुछ वीडियो बेहद ही खौफनाक होते हैं, कुछ हैरतअंगेज तो कुछ वीडियो आपको हंसने पर मजबूर (Funny Video) कर देते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही वीडियो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

आज के समय में सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा शादियों का वीडियो वायरल (Wedding Viral Video) हो रहा है। ये वीडियो भी इसी से जुड़ा हुआ है। जिसमें डीजे (DJ Viral Video) न होने पर दूल्हा दुल्हन ने लोगों के डांस के लिए गजब का जुगाड़ (Jugaad Video) किया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग बिना डीजे (DJ) के भी शादी में शानदार डांस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन रिश्तेदारों और मेहमानों के साथ जा रहे हैं और उनके आगे कुछ लोग डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शादी में कोई डीजे नहीं है, लेकिन दो लोग हाथ में बांस पर टांग कर दो बड़े स्पीकर ले जा रहे हैं। वहीं एक जेनरेटर जैसी कोई मशीन भी ले जाया जा रहा है। 

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- गरीब की शादी, लेकिन कोई समझौता नहीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन के इस जुगाड़ को काफी सरहाया भी जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर कई मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। आप भी देखने इस मज़ेदार वीडियो को। जिसे खबर लिखे जाने तक हज़ारों बार देखा गया है। 

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार