वायरल

जैसी करनी वैसी भरनी, ऊंट को परेशान कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ... देखें- वीडियो

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: हम सब जानते है जैसे कर्म करोगे वैसे ही फल पाओगे, सरल भाषा में इसे 'जैसी करनी वैसी भरनी' कहते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आया है। जिसमें एक शख्स ऊंट के साथ कुछ ऐसा करता है जिसका फल उसको उसी समय मिल जाता है। ये वीडियो वैसे तो बेहद फनी है। लेकिन इस वीडियो के जरिये हमें एक महत्वपूर्ण बात सीखने को मिलती है, की अगर हम किसी के साथ बुरा करेंगे, तो हमारे साथ भी बुरा होगा और अगर हम किसी के साथ अच्छा करते है तो अपने साथ भी अच्छा ही होगा। 

जी हां जैसे हमारे कर होते है वैसी ही हेमन प्राप्ति भी होती है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक ऊंट जा रहा था, तो वहीं पास में जा रहा शख्स ऊंट को परेशान करने लगता है और उसकी पूंछ खींचता है, जिससे परेशान होकर ऊंट उस शख्स को बड़ी जोर से एक लात मारता है और वो शख्स धड़ाम से जमीन पर वहीं गिर जाता है।

वीडियो देखकर लोगों कह रहे हैं कि इस शख्स को उसके कर्मों का फल तुरंत ही मिल गया। जानवर खुद होकर हमारा नुकसान नहीं करते ये आपको भी पता होगा लेकिन हम जब उनके साथ बुरा बर्ताव करेंगे तो उनका रिएक्ट करना तो जाहिर है। 

आपको बता दें कि इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'कर्मा'। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस फनी वीडियो पर लोग बहुत कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा- फैसला ऑन द स्पॉट, तभी दूसरे ने लिखा- सजा मिलने में ज़रा भी देर नहीं हुई। 

याद रखिए हम जैसा दूसरे के साथ करते है वही हमारे साथ होता है। समय का चक्रव्यूह घूम कर वापस हमारे पास आता है।कोशिश करें कि आपकी की वजह से कभी किसी जीव को पीड़ा न हों। 

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी