वायरल

लड़की ने गोली समझकर निगल लिया हेडफोन; पेट से आने लगी म्यूज़िक की आवाज़!, जानें क्या है मामला

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि आपने गलती से कुछ की जगह कुछ खा लिया हो। लेकिन जब खाने के बाद आपको इस बात का अहसास होता है तब आपको खुद पर हंसी आती होगी। ऐसा ही एक घटना अमेरिका (United States News) के वाशिंगटन (Washington) में रहने वाली एक लड़की के साथ हुई है। जिसने ने पेनकिलर टैबलेट (Woman Swallowed Headphone) की जगह कान में लगाने वाले एयरपॉड को खा लिया।

बता दें कि Daily Star मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैसाच्युसेट्स में रहने वाली लड़की कार्ली की है। जिसने बिस्तर पर लेटे हुए उसने हाथ में पानी लेकर दर्दनाशक दवा समझकर निगल लिया। लेकिन वह दवा एयरपॉड था।जब उसे बात का एहसास की उसने जो निगला है, वो पेन किलर तो नहीं है। तब उसने गले से बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन अंत में निराशा उसके हाथ आई।

कार्ली के मुताबिक घटना 5 नवंबर को तब हुई, जब वो अपनी एक दोस्त के यहां रुकी हुई थी। वहीं बिस्तर पर लेटे-लेटे उन्होंने ने हेडफोन निगल लिया। लेकिन वह जब वहां से लौट रही थी तब उसे हेडफोन का लेफ्ट सेट नहीं मिलने लगा, तो उसने लोकेशन सर्च करनी शुरू कर दी। दिलचस्प बात यह थी कि एयरपॉड की लोकेशन लगातार उनके साथ ही दिख रही थी। लेकिन जब कार्ली ने  Find My Airpod म्यूज़िक चलाया,  तब उनके पेट से म्यूजिक की आवाज आने लगी।

लड़की ने 2 दिन बाद एयरपोड का लोकेशन जानना चाहा, लेकिन वह ऑफ बता रहा था और उसकी लोकेशन भी नहीं डिटेक्ट हो रही थी। फिर उन्होंने  एक्स-रे करवाने का सोचा कि उसका कोई ऑर्गन डैमेज तो नहीं हुआ है?एक्स रे करने के बाद उन्हें  चला कि उनके अंग सही सलामत थे और हेडफोन भी नेचुरल तरीके से ही शरीर से बाहर आ चुका था।

इस घटना के बाद लोग अपने काफी रिएक्शन सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है। वहीं  एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- आपने पेनकिलर को कान में तो नहीं डाल लिया? अब ये खबर हर जगह छा गई है। साथ ही उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। 

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट