टेस्ला कार धोने में शख्स ने लगाए 7 घंटे 38 मिनट, वीडियो हुआ वायरल
कार की सफाई में ऐसा डूबा जनाब कि समय का पता ही नहीं चला
टेस्ला के लिए ऐसा जुनून देख यूजर्स बोले- भाई, इतना प्यार खुद से भी नहीं करते
Man Cleans Tesla for 8 Hours IN China Video Viral: दुनिया भर में अक्सर अजीबोगरीब कारनामे देखने को मिलते हैं। कुछ लोग तालाबों में कूदते हुए अपना वीडियो बनाते हैं, तो कुछ लोग तरह-तरह के स्टंट करते हैं। इसी तरह, चीन से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जो एक गाड़ी की धुलाई से जुड़ी है।
आमतौर पर लोग अपनी कार को साफ करने में आधा या एक घंटा लगाते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स को अपनी टेस्ला कार धोने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उसने लगातार 7 घंटे 38 मिनट तक सफाई की।
हैरानी की बात यह है कि उसे इतने लंबे समय तक काम करने के बाद भी बोरियत नहीं हुई। शख्स का कहना है कि कार धोने में उसे इतना मजा आया कि वक्त कब गुजर गया, पता ही नहीं चला। अब इस अनोखे कार वॉश का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसमें शख्स अपनी टेस्ला कार की सफाई में पूरी तरह मग्न नजर आ रहा है। कार को चमकाने के लिए उसने इतना समय दिया कि लोग भी हैरान रह गए। यह सफाई 6 नवंबर को शाम के 6:18 बजे शुरू हुई और कार वॉश अगले दिन रात के 1:56 बजे तक चली। यानी इसमें कुल 7 घंटे 38 मिनट का समय लगा और इसका खर्च 270 युआन आया। जहां कुछ लोगों के लिए गाड़ी धोना रोजमर्रा का एक काम है, वहीं इस शख्स के लिए यह किसी मनोरंजन से कम नहीं था।
पूरा मामला चीन के शिनजियांग का है। सबसे दिलचस्प बात शख्स का जवाब है। उसने बताया कि कार धोने में उसे इतना आनंद आया कि उसे 8 घंटे बीतने का एहसास तक नहीं हुआ। यानी जहां लोग कुछ मिनट कार साफ करने के बाद ही थक जाते हैं, वहीं जनाब ने सफाई को ही अपना शौक बना लिया। उसने शेल्फ कार वाश में करीब 270 युआन (लगभग 38 अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे कार के प्रति गजब का प्यार बता रहा है, तो कोई मजाक में कह रहा है कि भाई, इतनी मेहनत तो लोग अपनी शादी की तैयारी में भी नहीं करते। कुछ यूजर्स का कहना है कि टेस्ला की किस्मत अच्छी है, उसे ऐसा मालिक मिला है जो उसे धोने में भी 8 घंटे का क्वालिटी टाइम देता है।
फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के मनोरंजन का कारण बना हुआ है। एक बात तो साफ है कि इस शख्स के लिए कार धोना कोई काम नहीं, बल्कि पूरे दिन का एंटरटेनमेंट बन गया।