वायरल वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट्स 
वायरल

Viral Video : कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगते दिखा स्पाइडर मैन, यूजर्स ने दिए गज़ब के रिएक्शन

आजकल रील के दौर में अगर कहा जाए कि हमने थार को लोहार की दुकान पर हथौड़ा चलाते हुए देखा तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि रील बनाने के लिए लोग कुछ भी बनने और करने को तैयार हैं। लेकिन फिलहाल वीडियो स्पाइडरमैन का वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: आजकल रील के दौर में अगर कहा जाए कि हमने थार को लोहार की दुकान पर हथौड़ा चलाते हुए देखा तो चौंकिएगा नहीं। ऐसे ही बैटमैन अगर आसमान में उड़ने के बजाय क्रिकेट पिच पर बैटिंग करते हुए भी दिखाई दे सकता है। क्योंकि रील बनाने के लिए लोग कुछ भी बनने और करने को तैयार हैं। लेकिन फिलहाल वीडियो स्पाइडरमैन का वायरल हो रहा है।

ताजा वीडियो स्पाइडर मैन का वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मुंबई के कल्यान जंक्शन के बाहर का है। जिसमें स्पाइडर मैन भीख मांगते हुए दिखाई दे रहा है। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर surabhi.samriddhi नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें स्पाइडरमैन को रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे और राहगीरों से पैसे मांगते हुए दिखाया गया। रील के कैप्शन में भिखारियों के लहजे में लिखा गया है कि "स्पाइडर-मैन को दे दो भाई कोई।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो में क्या है?

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों के नीचे बैठे व्यक्ति को दिखाया गया। जिसने यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए उसने स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनी हुई थी। रेलवे परिसर में बैठे हुए वह बार-बार हाथ आगे बढ़ाकर कुछ पैसे मांग रहा था।

रील बनाने की हरकत

जानकारी के मुताबिक यह कोई सुपरहीरो की पोशाक पहनकर भीख मांगने का वास्तविक मामला नहीं है, बल्कि रील के क्रेज के लिए इंस्टाग्राम-आधारित कंटेंट क्रिएटर द्वारा की गई एक्टिंग है। लेकिन कुछ लोगों ने वाकई में स्पाइडर मैन बने व्यक्ति को भी पैसे भी दिए हैं।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

इस वीडियो को अगस्त में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। लेकिन यह अब वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि "स्पाइडर मैन के पास घर है पर पैसे नहीं हैं।" वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे कल्याण में स्पाइडर मैन मिल गया है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता