वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डोरेमोन और छोटा भीम की आवाज़ पहुंची प्रेमानंद महाराज के दरबार, सोनल कौशल का वीडियो हुआ वायरल

Premanand Maharaj Darbar : डबिंग आर्टिस्ट सोनल कौशल का प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। डोरेमोन और छोटा भीम की आवाज में राधे-राधे सुनकर लोग भावुक और खुश हुए।

हितेश तिवारी

Doraemon Voice Artist : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर डबिंग और वॉयस ओवर आर्टिस्ट सोनल कौशल प्रेमानंद महाराज के दरबार में नजर आ रही हैं। सोनल वही कलाकार हैं, जिनकी आवाज़ में डोरेमोन, छोटा भीम और कई अन्य लोकप्रिय कार्टून किरदार लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

डोरेमोन, छोटा भीम की आवाज सुन खिलखिला उठे महाराज

यह वीडियो सिर्फ एक मुलाकात का नहीं, बल्कि उस भावनात्मक पल का है, जहां कला और भक्ति एक-दूसरे से मिलती नजर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनल पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रेमानंद महाराज के सामने खड़ी हैं। माहौल उस वक्त और भी खास हो जाता है, जब महाराज के अनुरोध पर सोनल डोरेमोन की सिग्नेचर आवाज़ में “राधे-राधे” कहती हैं। इसके बाद उन्होंने छोटा भीम की आवाज़ में भी महाराज को प्रणाम किया।

सोनल की आवाज़ सुनते ही वहां मौजूद भक्तों के चेहरे खिल उठते हैं। बच्चों की दुनिया से जुड़ी इन मासूम आवाज़ों का संतों के दरबार में गूंजना एक अनोखा दृश्य बन गया। यह पल इस बात का प्रतीक माना जा रहा है कि भक्ति सिर्फ गंभीरता से ही नहीं, बल्कि मुस्कान, मासूमियत और आनंद के साथ भी की जा सकती है।

इन्हीं की आवाज़ ने हमारा बचपन बनाया है

वीडियो को Bhajan Marg नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “इन्हीं की आवाज़ ने हमारा बचपन बनाया है।” वहीं दूसरे ने कहा, “आज छोटा भीम और डोरेमोन भी महाराज के चरणों में नतमस्तक हो गए।” कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो यह सिखाता है कि जब प्रतिभा को भक्ति से जोड़ा जाता है, तो उसका असर और भी गहरा हो जाता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर