वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बर्फ पर दिखा रहा था स्वैग, अचानक फिसला पैर… स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

Snow Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में बर्फ पर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया, मजेदार वीडियो पर यूजर्स दे रहे हैं तीखे रिएक्शन।

हितेश तिवारी

Slip on Ice Video : आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को अजीब-अजीब हरकतें करने पर मजबूर कर रही है। कोई ऊंची इमारतों पर चढ़कर वीडियो बना रहा है, तो कोई सड़क, नदी या पहाड़ों पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करता नजर आता है।

खासकर बर्फीले इलाकों में घूमने जाने वाले कई लोग ठंड, फिसलन और खतरे को हल्के में ले लेते हैं। उन्हें लगता है कि थोड़ी मस्ती और स्टाइल दिखाने से वीडियो वायरल हो जाएगा, लेकिन कई बार यही मस्ती भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बर्फ पर स्टंट करना पड़ा महंगा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बर्फीले पहाड़ी इलाके में घूमने गया हुआ है। वह बर्फ पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलता हुआ स्टाइल मारने लगता है और स्टंट करता नजर आता है। कुछ सेकंड तक तो लगता है कि सब कुछ उसके कंट्रोल में है, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वह सीधे जमीन पर गिर पड़ता है।

दिलचस्प बात यह है कि उसके पीछे खड़ा दूसरा व्यक्ति भी संतुलन खो देता है और लगभग उड़ते हुए गिरता नजर आता है। कुछ ही पलों में पूरा माहौल बदल जाता है और मस्ती करते लोग खुद हादसे का शिकार हो जाते हैं।

बर्फ पर स्टंट करने का यही अंजाम होता है

हालांकि गिरने के बाद वीडियो में माहौल गंभीर नहीं दिखता। वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं और खुद गिरा हुआ व्यक्ति भी दर्द से ज्यादा मजे के मूड में नजर आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @skgupta_27 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर हजारों लाइक्स और सैकड़ों मजेदार कमेंट्स आ चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा, “और दिखा लो स्वैग,” तो दूसरे ने कहा, “बर्फ पर स्टंट करने का यही अंजाम होता है।” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताते हुए सलाह दी कि बर्फीली जगहों पर हमेशा संभलकर चलना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत