ऑन कैमरा पत्नी का पति पर अत्याचार, पहले कमरा बंद किया फिर गला दबाकर...VIDEO देख खौल जाएगा खून 
वायरल

ऑन कैमरा पत्नी का पति पर अत्याचार, पहले कमरा बंद किया फिर गला दबाकर...VIDEO देख खौल जाएगा खून

Satna News: उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना के बाद अब मध्य प्रदेश के सतना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्नी बंद कमरे में अपने पति की पिटाई कर रही है।

अर्पित शुक्ला

सतना: यूपी के मेरठ की मुस्कान ने बेरहमी से प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई ऐसे पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, जिसमें पति पर अत्याचार होते दिख रहा है। अब ऐसा ही एक और वीडियो एमपी के सतना जिले का वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को बंद कमरे में पीट रही है। ये 3 महीने पुरानी पारिवारिक घटना है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

बता दें कि वायरल वीडियो सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कैंप का है। जहां सिंधी कैंप के रहने वाले अंकित की पत्नी ज्योति अपने पति को कमरे में बंद करके पीट रही है और पति अंकित अपनी मां से बचाने की गुहार लगा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे अंकित की पत्नी ज्योति कमरे के अंदर आती है और उससे बातचीत करने के लिए कहती है, लेकिन डरा हुआ पति अंकित खुद को बचाने के लिए फोन से वीडियो बनाने लगता है। जब पत्नी ज्योति ने वीडियो बनाने से मना किया तो पति को कहते हुए सुना जा सकता है कि नहीं तुम मुझे मारने लगती हो, इसलिए वीडियो बना रहा हूं। इस पर पत्नी कहती है कि नहीं मारूंगी वीडियो बंद करो। इतना कहकर पति के जांघ पर बैठकर वो फोन छीनने की कोशिश करने लगती है और पति पर थप्पड़ बरसाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए कहता है कि 'देखिए मुझे मार रही है' और पत्नी लगातार फोन छीनने की कोशिश करती है।

मम्मी से बचाने की लगाई गुहार

पति अपनी पत्नी से कहते हुए दिख रहा है कि 'मुझे तुमसे बहुत डर लगता है'। फिर पत्नी कमरे की कुंडी लगा देती है और वीडियो को बंद करने का प्रयास करती है। जब पति नहीं मानता है तो पत्नी, युवक को धक्का दे देती है और गला दबाकर थप्पड़ लगाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए अपनी मां से बचाने के लिए गुहार लगाने लगता है। बेटे को पीटता देख, उसकी मां अपने कमरे से निकल कर बाहर आती है और बहु को जमकर फटकार लगाती है।

देखें वीडियो

चार साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, दोनों ने चार साल पहले लव मैरिज किया था। शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति सिंधी कैंप में मोबाइल की दुकान चलाता है। उस पर उसकी पत्नी ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति न केवल उसे मारता-पीटता है, बल्कि खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है। अन्य वायरल खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

क्या बोली पुलिस?

इस पूरे मामले पर कोलगंवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो पांच से छह महीने पुराना है। जो कि अब वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने छह माह पहले आपस में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पत्नी ने युवक के खिलाफ भरण पोषण, मेंटेनेंस तथा डोमेस्टिक वायलेंस केस कर रखा है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी